दिलीप जोशी इन फिल्मों में आ चुके हैं नजर, बहुत कम लोगों को होती है इसकी जानकारी, देखें वीडियो 

दिलीप जोशी इन फिल्मों में आ चुके हैं नजर, बहुत कम लोगों को होती है इसकी जानकारी, देखें वीडियो 

मनोरंजन, डेस्क रिपोर्ट। आज दिलीप जोशी (Dilip Joshi) अपना जन्मदिन मना रहें है। टेलिविज़न इंडस्ट्री के फेमस टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा से हर घर में जेठलाल के किरदार लोगों का मनोरंजन करने वाले दिलीप जोशी का सफर बहुत लंबा और कठिन रहा। शो से पहले वो कई फिल्मों में नजर आ चुके, हालांकि ये किरदार कभी छोटे रहे, लेकिन अपने करियर में उन्होंने शाहरुख खान, अक्षय कुमार और सलमान के साथ काम किया। आइए जाने अब तक दर्शकों के पसंदीदा जेठालाल किन फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

क्या दिल ने कहा (2002)

इस फिल्म में तुषार कपूर प्रमुख भूमिका में थे। यह फिल्म 2002 में रिलीज हुई थी, जिसमें दिलीप जोशी ने तुषार के दोस्त का किरदार निभाया था।

दिल है तुम्हारा (2002)

ज्यादातर लोगों को यह पता होता है की दिलीप जोशी हम आपके हैं कौन और मैंने प्यार किया में नजर आ चुके है। लेकिन कुछ ही लोगों को यह जानकारी होती है दिलीप जोशी प्रीति जिंटा और अर्जुन रामपाल के साथ भी काम कर चुके है। उन्होंने इस फिल्म में कंपनी के सीईओ का किरदार निभाया था।

यह भी पढ़े… जबलपुर में मौत का रहस्य अनसुलझा, बरगी नहर में उतराते हुए मिली कार में लाश

ढूंढते रह जाओगे (2009)

यह दिलीप जोशी की आखिरी फिल्म थी जिसमें उन्होंने काम किया था, इस फिल्म के बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया से दूरी रखी और टीवी जगत में आए थे। इसमें उन्होंने डायरेक्टर का किरदार निभाया था। इस फिल्म में सोनू सूद, कुमाल केम्मू, सोहा अली खान और परेश रावल एहम किरदार में थे।

हमराज(2002)

क्या आपको पता है की दिलीप जोशी फिल्म हमराज़ में नजर आ चुके हैं। इस फिल्म में उन्होंने भगवान शिव के भक्त का किरदार निभाया था। उनका यह छोटा सा किरदार भी लोगों को हसाने के लिए काफी था।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews