दिलजीत दोसांझ ने छुए अमिताभ बच्चन के पैर, भड़के खालिस्तानी संगठन ने सिंगर को दी धमकी

दिलजीत दोसांझ एक मशहूर एक्टर और सिंगर हैं। हाल ही में वह कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर पहुंचे थे जहां उन्होंने अमिताभ के पैर छुए थे। यह बात खालिस्तान संगठन सिख फॉर जस्टिस को पसंद नहीं आई है।
Diljit Dosanjh

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) इस समय चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, खालिस्तानी आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस ने उन्हें ऑस्ट्रेलिया में होने वाले कॉन्सर्ट को बंद करवाने की धमकी दी है। यह धमकी सिंगर को तब मिली है जब उन्होंने अमिताभ बच्चन के पैर छुए।

जिस खालिस्तानी आतंकी संगठन से सिंगर को धमकी मिले हैं उनका कहना है कि हमें किताब के पैर छूकर दिलजीत ने 1984 में हुए सिख नरसंहार के पीड़ित, अनाथ और विधवा का अपमान किया है। दरअसल, कौन बनेगा करोड़पति में अमिताभ बच्चन के पैर छूने के बाद सिंगर को आलोचना का सामना करना पड़ा। चलिए आपको पूरा मामला बता देते हैं।

दिलजीत ने छुए अमिताभ के पैर (Diljit Dosanjh)

दिलजीत दोसांझ हाल ही में बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति में पहुंचे थे। यहां पर सिंगर ने महानायक के पैर छुए थे जिस पर खालिस्तान भड़क गए हैं। इस आतंकी संगठन का कहना है कि अमिताभ बच्चन वो शख्स है जिन्होंने 31 अक्टूबर 1984 को खून का बदला खून नारा दिया था। इसके जरिए उन्होंने हिंदुस्तानी भीड़ को उकसाया था और एक हिंसक नरसंहार हुआ था। इस नरसंहार में 30000 से ज्यादा सिख मारे गए थे। यही कारण है कि दिलजीत का अमिताभ के पैर छूना इस गैंग को रास नहीं आया है।

कॉन्सर्ट बंद करने की दी धमकी

सिख फॉर जस्टिस ने अपने बयान में कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद 1984 के दंगों में हिंसा भड़काने में अमिताभ बच्चन की भूमिका थी। उन्होंने कहा यह अज्ञानता नहीं विश्वासघात है। जिन सिखों को जिंदा जलाया गया था, जिन महिलाओं का बलात्कार हुआ था जिन बच्चों का कत्ल किया गया उनकी राख भी ठंडी नहीं हुई है। कोई भी समझदार सिख एक नवंबर स्मृति दिवस पर कोई भी उत्सव प्रदर्शन नहीं कर सकता।

संगठन ने कहा कि बच्चन ने दंगों के दौरान खून का बदला खून नारा लगाया था। आपको बता दें कि 1984 के सिख विरोधी दंगे 31 अक्टूबर को इंदिरा गांधी की उनके सिख अंगरक्षकों की हत्या के एक दिन बाद भड़के थे। संगठन ने सिंगर को 1 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया में होने वाला कॉन्सर्ट कैंसिल करने की धमकी दी है। इस मामले में फिलहाल सिंगर का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews