मिस्ट्री कॉमेडी ‘डिटेक्टिव शेरदिल’ से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे दिलजीत दोसांझ, इस दिन OTT पर मचेगी धूम

दिलजीत दोसांझ जल्द ही अपनी एक कॉमेडी मिस्ट्री फिल्म से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। दमदार स्टार कास्ट के साथ इस OTT पर रिलीज किया जाएगा।
Diljit Dosanjh

दिलजीत दोसांझ बॉलीवुड के फेमस एक्टर और सिंगर हैं। उन्होंने न केवल अपनी सिंगिंग बल्कि एक्टिंग से भी लोगों को इंप्रेस किया। अब उन्हें जल्द ही फिल्म ‘डिटेक्टिव शेरदिल’ में शानदार अभिनय के साथ दर्शकों का मनोरंजन करते हुए देखा जाने वाला है। यह एक ऐसी फिल्म है जो दर्शकों को हंसाने का काम तो करेगी लेकिन उन्हें एक मिस्टीरियस दुनिया में भी ले जाएगी।

सिंगर अपनी नई मिस्ट्री कॉमेडी फिल्म से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। इस फिल्म में उन्हें एक अजीबोगरीब जासूस की भूमिका में देखा जाने वाला है। इस फिल्म की कहानी दर्शकों को एक मजेदार सफर पर ले जाने वाली है। रवि छाबड़िया के निर्देशन में बनी इस फिल्म की शूटिंग बुडापेस्ट में की गई है। चलिए आपको बता देते हैं कि आप इसे कब और कहां देख सकते हैं।

दिलजीत का अनोखा अंदाज (Diljit Dosanjh)

डिटेक्टिव शेरदिल में एक्टर जासूस के किरदार में नजर आने वाले हैं। वह एक अनोखे केस को सुलझाने की कोशिश करेंगे। इस केस को सुलझाने की कोशिश में ढेर सारा हंसी मजाक और मिस्ट्री ड्रामा सामने आएगा। इस फिल्म को हर उम्र के दर्शकों के लिए परफेक्ट बनाने की कोशिश की गई है।

नजर आएंगे ये कलाकार

दिलजीत दोसांझ के साथ फिल्म में बोमन ईरानी, डायना पेंटी, चंकी पांडे, बनिता संधू, रत्ना पाठक शाह, सुमित व्यास जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। सागर बजाज, रवि छाबड़िया और अली अब्बास जफर ने इस फिल्म को लिखा है। इस फिल्म के साथ रवि पहली बार निर्देशन की दुनिया में कदम रख रहे हैं।

कब और कहां होगी रिलीज Detective Sherdil

यह शानदार मिस्ट्री फिल्म 20 जून को Zee5 पर रिलीज की जाने वाली है। फिल्म को लेकर निर्माता का कहना है कि दिलजीत के साथ काम करना बहुत अच्छा रहा। वो शानदार कलाकार हैं। वही फिल्म के बारे में यह बताया जा रहा है कि यह दर्शकों को हंसाने के साथ रहस्य भी बना कर रखेगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews