Dipika Kakkar Baby: दीपिका-शोएब के घर गूंजी नन्ही किलकारी, फैंस ने लुटाया जमकर प्यार

Dipika Kakkar

Dipika Kakkar BabyBoy: टेलीविजन इंडस्ट्री के चर्चित एक्टर और कपल दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम लंबे समय से अपने घर पर आने वाले नन्हे मेहमान की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। जनवरी में प्रेगनेंसी का अनाउंसमेंट करने के बाद दीपिका को यूट्यूब ब्लॉग के जरिए अपनी इस जर्नी के बारे में काफी कुछ बातें करते हुए देखा गया है। इतने दिन से नन्हे मेहमान का इंतजार कर रहे हैं इसका पल का इंतजार अब खत्म हो चुका है और यह एक बेटे के माता पिता बन चुके हैं। सोशल मीडिया के जरिए कपल ने इस बारे में जानकारी दी है।

पैरेंट्स बने शोएब और दीपिका

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने बच्चे के इस दुनिया में आने की जानकारी दी है। इंस्टाग्राम स्टोरी पर शोएब ने लिखा आज 21 जून की सुबह हमारे घर बेटे का जन्म हुआ है। यह एक प्रीमेच्योर डिलीवरी है लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है आपकी दुआओं में हमें याद रखिएगा। शोएब की इस पोस्ट को दीपिका ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से शेयर किया है।

Dipika Kakkar blessed with baby boy

फैंस ने दी बधाई

कपल के पैरंट्स बनने की खबर जैसे ही सामने आई सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। जितना कपल को नन्हे मेहमान के आने का इंतजार था उतना ही इंतजार फैंस भी कर रहे थे। अब नन्हे मेहमान के आने की खुशी से फैंस फूले नहीं समा रहे हैं और कपल को ढेर सारी बधाइयां देते हुए दिखाई दे रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Dipika (@ms.dipika)

जनवरी में किया था अनाउंस

बता दें कि दीपिका ने जनवरी में शोएब के साथ किया गया फोटोशूट शेयर करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में फैंस को जानकारी दी थी। इसके बाद उन्हें अपने यूट्यूब ब्लॉग के जरिए समय-समय पर हेल्थ अपडेट और प्रेगनेंसी से जुड़ी फिलिंग्स शेयर करते हुए देखा गया। दीपिका ने बताया था कि डॉक्टरों ने उन्हें जुलाई के तीसरे या चौथे हफ्ते की डेट दी है लेकिन इसके पहले ही उनकी प्रीमेच्योर डिलीवरी हो चुकी है।

2018 में हुई शादी

दीपिका और शोएब की मुलाकात ससुराल सिमर का शो के सेट पर हुई थी। दोनों के बीच गहरी दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और फिर इन्होंने हमेशा के लिए एक दूसरे का हाथ थामने का फैसला लिया। साल 2018 में इन दोनों ने हमेशा के लिए एक दूसरे का हाथ थाम लिया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews