
मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना से बचने के लिए वैक्सीन (vaccine) लगवाना सबसे कारगर तरीका है। वैक्सीनेशन को प्रमोट करने के लिए कई बॉलीवुड सेलेब्स, टीवी स्टार्स और खेल जगह की हस्तियां सामने आ रही हैं। इस फेहरिस्त में एक्टर प्रोड्यूसर दिव्या खोसला कुमार (Divya Khosla Kumar ) का नाम भी जुड़ गया है। लेकिन वैक्सीन लगवाते ही उनके साथ एक विवाद शुरू हो गया।
शादी के बाद पहले बर्थडे पर संकेत भोंसले को सुगंधा मिश्रा ने यूं किया विश
दरअसल, दिव्या खोसला ने वैक्सीन लगवाले हुए अपना वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वैक्सीन लगवाते हुए उन्होने चेहरे से अपना मास्क (mask) हटा दिया है। इसे लेकर अब लोग उनसे सवाल कर रहे हैं और ट्रोल कर रहे हैं। व्यूअर्स का कहना है कि एक तरफ तो आप वैक्सीन लगवाकर और सारी गाइडलाइन फॉलो कर कोरोना से बचने की सलाह दे रही हैं, वहीं बचाव के लिए सबसे जरूरी मास्क को हटा दिया। एक सेलिब्रिटी का इस तरह वैक्सीनेशन सेंटर में मास्क हटाना लोगों को अखर गया और अब इस वीडियो पर दिव्या खोसला को कई तरह की नसीहतें मिल रही हैं।
View this post on Instagram
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

