सलमान-गोविंदा के बाद बॉलीवुड को मिली फीमेल जोड़ी, Do You Wanna Partner में साथ नजर आएंगी तमन्ना और डायना

सलमान और गोविंदा की शानदार जोड़ी के बाद अब दर्शकों को फीमेल जोड़ी मिलने जा रही है। तमन्ना भाटिया और डायना पेंटी को एक साथ वेब सीरीज में काम करते देखा जाएगा।
Do You Wanna partner

फिल्म पार्टनर से सलमान खान और गोविंदा की जोड़ी ने कितना धमाल मचाया था। ये तो हम सभी जानते हैं। अब लगता है कि बॉलीवुड को नए पार्टनर्स मिलने वाले हैं। यह पार्टनर दो हीरो नहीं बल्कि इंडस्ट्री की दो खूबसूरत अदाकारा बनने जा रही है। यह हसीनाएं कोई और नहीं बल्कि तमन्ना भाटिया और डायना पेंटी हैं।

आजकल बड़े पर्दे के अलावा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दर्शकों के लिए किसी न किसी फिल्म या वेब सीरीज का ऐलान होता रहता है। इसी कड़ी में अब ‘डू यू वाना पार्टनर’ सीरीज का ऐलान मेकर्स ने कर दिया है। इसमें तमन्ना और डायना एक साथ नजर आने वाली है। फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आ गया है और रिलीज डेट भी बता दी गई है। चलिए जान लेते हैं कि इसे आप कब और कहां देख सकते हैं।

Do You Wanna partner की अनाउंसमेंट

सोमवार को फेमस ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो ने तमन्ना भाटिया और डायना पेंटी की कॉमेडी ड्रामा वेब सीरीज का ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दिया है। इंस्टाग्राम हैंडल पर इसके पहले झलक शेयर की गई है। इस पोस्ट में दोनों एक्ट्रेस येलो कलर के चश्मे में नजर आ रही है।

वेब सीरीज के ऐलान के साथ इसकी रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है। इसे 12 सितंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा। इसमें तमन्ना को शिखा और डायना को अनाहिता के किरदार में देखा जाएगा। इस फीमेल जोड़ी को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

कैसी होगी कहानी

वेब सीरीज की कहानी को लेकर जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक यह एक बोल्ड और बिंदास कहानी है। नई पीढ़ी के इनफ्लुएंसर और बिजनेसमैन के बीच किस तरह का जज्बा है। वो किस तरह से जज्बातों को काबू करते हैं और संघर्षों का सामना करते हैं, यह सब कुछ इसमें दिखाया जाएगा। खासतौर पर यह उन महिलाओं से जुड़ी हुई कहानी है जो इंपॉसिबल से लगने वाली जगह पर अपनी छाप छोड़ती हैं। बता दें कि इसके निर्माता करण जौहर हैं और उनका कहना है कि यह भावनाओं से भरपूर कहानी है जो लोगों को पसंद आएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews