रिलीज के पहले दिन Drishyam 2 को लगा तगड़ा झटका, ऑनलाइन साइट्स पर लीक हुई फिल्म

रिलीज के पहले दिन Drishyam 2 को लगा तगड़ा झटका, ऑनलाइन साइट्स पर लीक हुई फिल्म

Bollywood News: एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgan) की फिल्म दृश्यम 2 (Drishyam 2 ) आज ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। रिलीज के दिन ही यह फिल्म मुसीबत में पड़ती दिखाई दे रही है। यह खबर सामने आ रही है कि फिल्म का एचडी वर्जन कुछ साइट्स पर लीक कर दिया गया है। इस खबर ने मेकर्स की चिंता बढ़ा दी है क्योंकि इससे उन्हें करोड़ों रुपए का नुकसान हो सकता है।

2015 में फिल्म दृश्यम रिलीज की गई थी। फिल्म को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था और लंबे समय से इसके सीक्वल का इंतजार किया जा रहा था। 7 साल बाद एक बार फिर विजय सालगांवकर का केस दोबारा खुला और फिल्म दर्शकों के लिए पर्दे पर लाई गई। फिल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू, अक्षय खन्ना और श्रिया सरन भी मुख्य किरदारों में हैं।

इन साइट्स पर हुई लीक

मीडिया रिपोर्ट्स में यह बताया जा रहा है कि दृश्यम 2 का एचडी वर्जन कुछ ऑनलाइन साइट पर लीक हुआ है जिसमें तमिल रॉकर्स, टॉरेंट, फिल्मी जिला सहित कुछ अन्य वेबसाइट शामिल है। फिल्म इन सभी जगह पर फ्री में मिल रही है जिससे निर्माताओं को बड़ा नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

ऐसी है फिल्म

फिल्म की बात करें तो यह विजय सालगांवकर नामक शख्स और उसके परिवार पर फिल्माए गई है। विजय सालगांवकर अपनी बेटी के साथ हुए अत्याचार का बदला लेने के लिए एक मर्डर को अंजाम देता है लेकिन पुलिस को कोई भी सबूत नहीं मिल पाता। लेकिन 7 साल बाद एक बार फिर यह केस ओपन किया गया है और केबल ऑपरेटर की जिंदगी बताने वाला विजय अब थिएटर का मालिक बन चुका है। विजय के जुर्म का राज पुलिस खोज पाती है या नहीं यही इस फिल्म में दिखाया जाने वाला है।

अक्षय खन्ना की वापसी

इस फिल्म से अक्षय खन्ना ने लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। वो इस फिल्म में आईजी का किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं। वो ही विजय सालगांवकर के इस केस को वापस खुलवाते हैं जिससे पूरे परिवार की मुसीबतें बढ़ती हुई दिखाई देगी। फिलहाल फिल्म लीक की खबर ने मेकर्स को परेशान कर दिया है और इन साइट्स के खिलाफ मेकर्स की ओर से कोई एक्शन लिया जाता है या नहीं यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews