Drishyam 3 का डबल धमाका जमकर करेगा एंटरटेनमेंट, अजय देवगन और मोहनलाल दिखाएंगे अपना कमाल

दृश्यम एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की सुपरहिट फ्रेंचाइजी में से एक है। इसके मलयालम और हिंदी दोनों ही वर्जन को दर्शकों ने खूब प्यार दिया है। अब इस फिल्म का डबल धमाका होने वाला है।
Drishyam 3

दृश्यम अजय देवगन की उन फिल्मों में शामिल है। जिन पर दर्शकों ने भरपूर प्यार लुटाया है। फिल्म की सस्पेंस और थ्रिलर से भरी हुई कहानी ने दर्शकों का हमेशा से ही जबरदस्त मनोरंजन किया है। अब इस मलयालम सुपर हिट फ्रेंचाइजी के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। यह खबर फैंस के एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा देगी।

जानकारी के मुताबिक इस फिल्म का तीसरा हिस्सा जल्द ही शुरू होने वाला है। इस फिल्म में जॉर्ज कुट्टी के किरदार में एक बार फिर मोहनलाल को देखा जाने वाला है। हालांकि इस बार कहानी में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। ये ट्विस्ट दर्शकों का भरपूर इंटरटेनमेंट करेगा।

जल्द शुरू होगी ‘दृश्यम 3’ की शूटिंग (Drishyam 3)

एक्टर मोहनलाल ने आधिकारिक तौर पर फिल्म की पुष्टि की है और यह बताया है कि इसकी शूटिंग अक्टूबर 2025 से शुरू हो जाएगी। सोशल मीडिया हैंडल X पर उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह जॉर्जकुट्टी के किरदार में नजर आ रहे हैं। इसके बाद डायरेक्टर जीतू जोसेफ “अक्टूबर 2025 कैमरा फिर से जॉर्ज कुट्टी की ओर मुड़ेगा।अतीत कभी भी चुप नहीं रहता, दृश्यम 3।” एक्टर की अनाउंसमेंट में फंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है।

हिंदी रीमेक भी हो रहा शुरू 

दरअसल, इस फिल्म के फैंस के लिए खुशी डबल है क्योंकि मलयालम वर्जन के अलावा इसके हिंदी वर्जन की शूटिंग भी उसी समय शुरू की जाने वाली है। हिंदी फिल्म में अजय देवगन को विजय सालगांवकर की भूमिका में वापसी करते हुए देखा जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक की शूटिंग 2 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी। इस फ्रेंचाइजी की थीम न्याय और सत्य रखी गई है यही कारण है कि इसे गांधी जयंती पर शुरू किया जाने वाला है। इस फिल्म को 2026 की गांधी जयंती पर रिलीज किया जाएगा।

पहली बार दोनों फिल्में साथ

यह पहली बार हो रहा है जब इस सुपरहिट फ्रेंचाइजी का मलयालम और हिंदी वर्जन एक साथ शूट होगा। अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों फिल्मों की कहानी एक जैसी हो सकती है। हालांकि, हिंदी वर्जन में कोई अलग ट्विस्ट देखने को मिल सकता है। इस फिल्म की शूटिंग महाराष्ट्र की रियल लोकेशन पर की जाएगी। अभी यह सामने नहीं आया है कि हिंदी वर्जन मलयालम का रीमेक होगा या फिर कोई ओरिजिनल स्क्रिप्ट लाई जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews