दृश्यम 3 का शूटिंग शेड्यूल आया सामने, इस लोकेशन पर होगी शूट

दृश्यम 3 को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू की जाने वाली है। चलिए इस बारे में जान लेते हैं।
Drishyam 3

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। जब से इसका अनाउंसमेंट किया गया है दर्शक जान लेना चाहते हैं कि आखिरकार कब वह आगे की कहानी देख सकेंगें इस फिल्म को काफी परेशानी का सामना भी करना पड़ा। पहले मलयालम फिल्म मेकर्स से खींचतान और उसके बाद धुरंधर को सफलता मिलते ही अक्षय का इस फिल्म से किनारा करना जैसे मामले देखने को मिले।

दृश्यम 3 को लेकर जितने भी विवाद चल रहे हैं उनके बीच मेकर्स बिल्कुल नहीं चाहते कि इसलिए लेट किया जाए। अक्षय खन्ना के हटने के बावजूद भी अब इसकी शूटिंग की तैयारी की जा चुकी है। साल 2026 में यह कब से शुरू होगी और लोकेशन क्या रहेगी इसकी जानकारी सामने आ चुकी है।

कब शुरू होगी दृश्यम 3 की शूटिंग

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म की शूटिंग अगले साल 8 जनवरी से गोवा में शुरू होने वाली है। अजय देवगन और तब्बू की पूरी शूटिंग एक ही लोकेशन पर होगी। शुरू से लेकर आखिरी तक एक ही शेड्यूल में गोवा में ही शूट किया जाने वाला है। यहां पर एक बार फिर अजय देवगन के साथ तब्बू और श्रिया सरन अपने पुराने कैरेक्टर में नजर आएंगी।

किसने ली अक्षय की जगह

इस फिल्म में अक्षय खन्ना की जगह जयदीप अहलावत की एंट्री हुई है। फिल्म निर्माता कुमार मंगत पाठक के मुताबिक अक्षय ने अपनी फीस बढ़ाने की मांग रखी थी। इसी के साथ वो विग लगाना चाहते थे। यही कारण रहा कि मेकर्स के साथ उनकी बन नहीं पाई और उन्होंने फिल्म से किनारा कर लिया।

कब होगी रिलीज

दृश्यम 3 की रिलीज की बात करें तो पहले इसे मलयालम, तेलुगु और हिंदी भाषा में एक साथ शूट और प्रदर्शित किया जाने की योजना थी जिस पर बाद में पानी फिर गया। मोहनलाल अभिनीत फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। अजय देवगन की फिल्म की बात करें तो इसे शूटिंग कंप्लीट होने के बाद अगले साल 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघर में रिलीज किया जाएगा। इसका निर्देशन अभिषेक पाठक के हाथ में है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews