Eat 5 Star Do nothing और बन जाएं लखपति, क्या कैडबरी का नया गेम अलर्ट आपने देखा?

Cadbury 5 Star ने इस गेम अलर्ट की जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए दी है, इसको लेकर उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है।
5 star

Cadbury 5 Star Game : चॉकलेट खाना सेहत के लिए खराब है, यह राय अक्सर हमें हमारे पेरेंट्स और चिकित्सकों से मिलती रही है, कभी कोई इसमें मौजूद शक्कर की बात करता है तो कभी मोटापे की तो कभी दांत खराब होने की। लेकिन चॉकलेट आपको लखपति बना सकती है यह शायद आज तक किसी ने नहीं बताया होगा।

जी हां चॉकलेट का यह शौक आपको ढाई लाख रुपए तक जितवा सकता है बस अगर आपको मिल जाएं सर्कल, ट्रायंगल और एक स्क्वायर

कैडबरी 5 स्टार के नए गेम में ₹2.58 लाख जीतने का मौका

आपको बता दें कैडबरी द्वारा एक कोरियन वेब सीरीज के आधार पर गेम निकाला गया है। इस खेल में विजेता को 4.56 मिलियन कोरियाई वोन यानी 2.58 लाख रुपए जीतने का मौका मिल रहा है। इसके लिए कंपनी द्वारा रखी गई शर्त के अनुसार हर प्रतिभागी को एक कैडबरी फाइव स्टार खरीदनी होगी।

कैडबरी 5 स्टार खाएं और बड़े ईनाम के लिए सर्कल, ट्रायंगल, स्क्वायर ढूंढें

कैडबरी 5 स्टार खरीदने के बाद प्रतिभागी को अपने चॉकलेट के रैपर पर एक सर्कल, ट्रायंगल और स्क्वायर ढूंढना होगा। यह तीन चीजें पूरे भारत में कहीं भी किसी भी फाइव स्टार के पैकेट के ऊपर निकल सकती हैं।

अगर मिल जाए यह तीनों तो करना होगा यह काम

कैडबरी 5 स्टार के सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार यदि किसी को चॉकलेट के रैपर पर यह तीनों आकृतियां मिल जाती हैं तो वह उसे रैपर की तस्वीर डायरेक्ट मैसेज के जरिए कैडबरी के ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर भेजेगा। जिस प्रतिभागी द्वारा यह इमेज सबसे पहले भेजी जाएगी उसे 4.56 मिलियन कोरियाई वोन मतलब 2,58,000 कंपनी द्वारा दिए जाएंगे।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews