Elvish Yadav के घर पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ बरसाई गोलियां, मौके से हुए फरार, तलाश में जुटी पुलिस

मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर आज तड़के तीन बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। हमले के बाद ये मौके से भाग निकले। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Elvish Yadav

फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav)  अपने फैंस के बीच कितने फेमस हैं। इस बात का अंदाजा सोशल मीडिया पर उनके व्यूज और फॉलोइंग को देखकर लगाया जा सकता है। हाल ही में उनसे जोड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। खतरों के मुताबिक रविवार तड़के गुरुग्राम स्थित उनके घर पर ताबड़तोड़ गोली बरसाई गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 3 बदमाशों ने उनके घर पर करीब दो दर्जन गोलियां चलाई और मौके से भाग निकले।

यह घटना रविवार सुबह 5 से 6 बजे के बीच की बताई जा रही है। हम फ्लावर अचानक मौके पर पहुंचे और ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने लगे। मामले की जानकारी लगती है पुलिस एक्टिव हो गई है और तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। इस मामले में कोई हताहत होने की खबर नहीं है।

एल्विश के घर पर बरसी गोलियां (Elvish Yadav)

यह जानकारी सामने आ रही है कि जिस वक्त यह हमला हुआ एल्विश घर पर नहीं थे। उनकी मां और केयरटेकर घर पर मौजूद थी। इनफ्लुएंसर फिलहाल विदेश में हैं। अब तक सामने आ रही है जानकारी में किसी के भी घायल होने की खबर नहीं है। इस घटना ने परिवार को दहशत में डाल दिया है। अब तक किसी भी तरह का बयान जारी नहीं किया गया है।

तीन बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

हमले से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक तीन बदमाश सेक्टर 57 स्थित एल्विश के घर के बाहर पहुंचे। यहां पर उन्होंने दो दर्जन से ज्यादा गोलियां बरसाईं और मौके से भाग निकले। गुरुग्राम पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और मामले की विस्तृत रूप से जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम मौके पर मौजूद है और जांच पड़ताल जारी है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews