Emergency First Look : इंदिरा गांधी के गेटअप में कंगना रनौत दिखीं दमदार, इमरजेंसी का टीजर भी जारी

Emergency First Look : इंदिरा गांधी के गेटअप में कंगना रनौत दिखीं दमदार, इमरजेंसी का टीजर भी जारी

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की अपकमिंग फिल्म ‘इमरजेंसी’ (Emergency) का फर्स्ट लुक और टीज़र जारी हो गया है। इसमें वो हूबहू इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) लग रही हैं। उनकी बॉडी लैंग्वेज, बोलने का अंदाज सब काफी समान है। इस फिल्म में एक्टिंग के साथ इसे खुद कंगना ने लिखा भी है और प्रोड्यूसर डायरेस्टर भी हैं। फिल्म उनके प्रोडक्शन हाउस ‘मणिकर्णिका फिल्म्स’ के बैनर तले बन रही है।

भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर बनाई जा रही इस फिल्म में कंगना रनौत मुख्य भूमिका निभा रही हैं। फिल्म के फर्स्ट लुक में कंगना रनौत के चेहरे पर इंदिरा गांधी की झलक दिखाई दे रही है। हल्की झुर्रियां और सफेद बालों में वो उनका आभास दे रही हैं। कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का फर्स्ट लुक जारी करते हुए लिखा है ‘पेश है EmergencyFirstLook! विश्व इतिहास में सबसे शक्तिशाली और विवादास्पद महिलाओं में से एक।’ इसी के साथ एक टीज़र भी जारी किया गया है जिसमें वो ये कहते हुए दिख रही हैं कि उन्हें सब मैडम नहीं सर कहते हैं। इसमें उनका पीए उनसे कहता है कि अमेरिका के प्रेसीडेंट ने पूछा है कि क्या वे उन्हें मैडम कहकर बुला सकते हैं। जवाब में एक्ट्रेस कहती हैं ‘उनसे कह देना मेरे ऑफिस में सभी मुझे मैडम नहीं, सर कहकर बुलाते हैं।’ इसके बाद इमरजेंसी की घोषणा का ऑडियो आता है। फिल्म का टीज़र देखकर लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं और अब सबको फिल्म की रिलीज़ का इंतज़ार है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews