8 घंटे की शिफ्ट पर अब Emraan Hashmi का रिएक्शन, बोले- आदमी रोबोट की तरह

दीपिका पादुकोण ने जब से 8 घंटे की शिफ्ट की मांग की है तब से बॉलीवुड के सितारे इस मुद्दे पर अपनी राय रख रहे हैं। अब इमरान हाशमी को इस बारे में बात करते हुए देखा गया।
Emraan Hashmi

बॉलीवुड में लंबे समय से 8 घंटे की शिफ्ट को लेकर बवाल चल रहा है। दरअसल, फेमस एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपनी बेटी दुआ के जन्म के बाद 8 घंटे की शिफ्ट की मांग की थी। इसकी वजह से उन्हें दो फिल्मों से बाहर कर दिया गया था। जब एक्ट्रेस से इस बारे में बात की गई तो उनका कहना था कि वो केवल समानता की बात कर रही हैं।

दीपिका पादुकोण की शिफ्ट की मांग की बात को लेकर कहानी सितारों ने उनका समर्थन किया था और कुछ विरोध करते हुए भी दिखाई दिए थे। अब इस मामले में एक्टर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) को अपनी बात रखते हुए देखा गया।

इमरान ने कही समान अधिकार की बात (Emraan Hashmi)

लंबे समय से इमरान हाशमी को बड़े पर्दे पर नहीं देखा गया था। बीते दिनों उन्होंने वापसी की है और अब उन्हें फिल्म हक में वकील की भूमिका में देखा जाने वाला है। इस फिल्म के बारे में बात करते हुए एक्टर ने कहा कि हमारी फिल्म का यही संदेश है कि इंसाफ सभी के लिए एक होता है। एक्टर ने कहा कि यह फिल्म उस समय आ रही है जब यूनिफॉर्म सिविल कोड की बात हो रही है। एक्टर ने कहा कि हम शाह बानो के केस को दिखाने वाले हैं जो आने वाली पीढ़ियों के लिए लड़ रही थी। एक्टर के मुताबिक फिल्म के सारे कुछ ऐसे सवाल उठाए जाएंगे जो बदलाव के लिए जरूरी है।

आठ घंटे की शिफ्ट पर दिया रिएक्शन

एक-एक बॉलीवुड का हर कलाकार 8 घंटे के शिफ्ट को लेकर अपना पक्ष रख रहा है। इमरान हाशमी को भी इस बारे में बात करते हुए देखा गया। उन्होंने कहा कि इस बात का फिलहाल काफी जिक्र हो रहा है और यह होना अभिनेत्री के लिए जरूरी है जिनके लिए मां बनने के बाद दिक्कतें बढ़ जाती है। एक्टर ने कहा कि वैसे तो आदमी 24 घंटे भी काम कर सकता है लेकिन कुछ वह फिर रोबोट की तरह काम करने लगता है। एक्टर ने कहा कि मैं 12 घंटे की शूटिंग को 14 घंटे ले जा सकता हूं। वैसे मैंने 24 घंटे भी शूटिंग की है लेकिन वह बहुत अच्छी नहीं होती।

दीपिका ने उठाई थी मांग

8 घंटे की शिफ्ट की ये मांग सबसे पहले दीपिका पादुकोण ने उठाई थी। दरअसल अपनी बेटी दुआ के जन्म के बाद वह बच्चों के साथ ज्यादा समय गुजारना चाहती थी ताकि उसका ख्याल रख सकें। इसके लिए उन्होंने अपने प्रोजेक्ट से जुड़े हुए मेकर्स से 8 घंटे की शिफ्ट की मांग की थी। हालांकि, यह बात नहीं बन पाई और एक्ट्रेस को पहले फिल्म स्पिरिट और उसके बाद प्रभास की कल्कि से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। एक्ट्रेस को फिल्म से हटाने की बात से फैंस को काफी झटका लगा था। हालांकि, सारी बातों को इग्नोर करते हुए दीपिका ने शाहरुख खान के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी थी।

जब दीपिका से 8 घंटे की शिफ्ट पर हुए बवाल के बारे में बात की गई तब उन्होंने कहा था कि वह सिर्फ समानता और हक की बात कर रही हैं। एक्ट्रेस के मुताबिक कुछ ऐसे सुपरस्टार्स है जो लंबे समय से केवल 8 घंटे ही काम करते आ रहे हैं लेकिन उन्हें कोई कुछ नहीं बोलता। ऐसे में अगर कोई फीमेल स्टार 8 घंटे काम करना चाहती है तो उसमें क्या दिक्कत हो सकती है। एक्ट्रेस का कहना था कि रूढ़िवादी चीजों को छोड़कर अब बदलाव लाने का समय आ चुका है। उनकी इस बात का काफी लोगों ने समर्थन भी किया था।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews