इस वीकेंड OTT पर लें इन शानदार वेब सीरीज का आनंद, यहां देखें टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट

Top Trend Web Series

Top Trend Web Series: आजकल की व्यस्त जिंदगी में जब व्यक्ति अपने एंटरटेनमेंट के साधनों की तलाश करता है, तो वह सिनेमाघरों में फिल्में देखने जाने से ज्यादा बेहतर मोबाइल पर ऑनलाइन वीडियो प्लेटफॉर्म के जरिए वेब सीरीज और फिल्में देखना ज्यादा पसंद करता है।

दर्शकों के एंटरटेनमेंट के लिए हर थोड़े दिन में कोई न कोई नई फिल्म और वेब सीरीज आती रहती है। दर्शकों के हिसाब से हर तरह के कंटेंट को प्रस्तुत किया जाता है। बात चाहे कॉमेडी की करी जाए या फिर सस्पेंस और थ्रिलर की सभी तरह के प्रोजेक्ट दर्शकों के एंटरटेनमेंट के लिए पेश किए जाते हैं।

पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड इंडस्ट्री के चर्चित कलाकार अरशद वारसी की वेब सीरीज अशोक और काजोल की सीरीज ट्रायल रन काफी चर्चा बटोर रही है। आज हम आपको इन दिनों टॉप ट्रेंडिंग में चल रही वेब सीरीज के बारे में बताते हैं जिन्हें एक बार देखना शुरू करने के बाद आप ही नहीं खत्म किए बिना नहीं हो पाएंगे। एक बार आपको ये सीरीज जरूर देखनी चाहिए।

असुर 2

असुर के पहले सीजन को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था और अब दूसरे सीजन को भी जमकर प्यार देते दिखाई दे रहे हैं। अरशद वारसी इसके मुख्य किरदारों में से एक हैं और उनकी अभिनय क्षमता दर्शकों का दिल जीतती दिखाई दे रही है। ये सीरीज ओटीटी टॉप ट्रेंड लिस्ट में शामिल है।

अधूरा

अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई हॉरर कहानी अधूरा दर्शकों को एंटरटेन करती दिखाई दे रही है। ये वेब सीरीज इन दोनों लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। ये सीरीज बुलिइंग और होमोफोबिया जैसे मुद्दों पर बात करती है।

द नाइट मैनेजर

अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज द नाइट मैनेजर पर दर्शकों ने जमकर प्यार लुटाया था और इसका दूसरा सीजन भी फैंस का भरपूर मनोरंजन करता दिखाई दे रहा है। सिद्धार्थ रॉय कपूर और अनिल कपूर की शानदार एक्टिंग और एक्शन दर्शकों को दीवाना बना रही है। ये सीरीज टॉप लिस्ट में शामिल है।

द ट्रायल

द ट्रायल के जरिए बेहतरीन बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल नया अंदाज दर्शकों के सामने पेश करती दिखाई दे रही हैं। इसमें उन्हें एक वकील का किरदार निभाते हुए देखा जा रहा है जो एक हाई प्रोफाइल केस को समझाते हुए दिखाई देंगी। रिलीज के बाद से ही ये सीरीज सुर्खियों में बनी हुई है।

फर्जी

फर्जी की शानदार कहानी के जरिए शाहिद कपूर ने ओटीटी की दुनिया में कदम रखा है। अमेजॉन प्राइम वीडियो पर आते ही इस वेब सीरीज में धमाल मचा दिया था। इस सीरीज को आए हुए लंबा वक्त हो गया है लेकिन एक आर्टिस्ट और उसके द्वारा किए गए स्कैम कहानी दर्शकों को अभी भी आकर्षित करने में कामयाब दिखाई दे रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews