शादी के 10 साल बाद भी बच्चें नहीं चाहती एक्टर रामचरण की पत्नी उपासना कामिनेनी, वजह जान आप रह जाएंगे दंग

शादी के 10 साल बाद भी बच्चें नहीं चाहती एक्टर रामचरण की पत्नी उपासना कामिनेनी, वजह जान आप रह जाएंगे दंग

मनोरंजन, डेस्क रिपोर्ट। साउथ के सुपरस्टार रामचरण की चर्चा साउथ में ही नहीं बल्कि पूरे देश में है। हाल ही में उनकी फिल्म “RRR” बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई थी। उनकी फैन फॉलोइंग भी कई बॉलीवुड स्टार से अधिक है। अपनी पति उपासना कामिनेनी (Upasana Kamineni) के साथ उनकी पर्सनल लाइफ भी काफी अच्छी है और दोनों एक दूसरे के साथ काफी खुश भी हैं। वैसे तो अक्सर रामचरण अपने लुक्स और फिल्मों के कारण खूब चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस बार उनके सुर्खियों के पीछे कोई और कारण है। 2012 में रामचरण ने अपनी पत्नी उपासना कामिनेनी से शादी की थी और शादी के 10 साल बाद भी दोनों माता-पिता नहीं बन पाए हैं। उनके फैंस को भी दोनों के पैरेंट्स बनने का इंतज़ार है।

यह भी पढ़े… Sonam Kapoor प्रेगनेंसी के टाइम खुद को ऐसे रख रही फिट, घर का सादा खाना और जमकर बहा रही पसीना

इसके बारे में उनसे कई सवाल पूछे जाते हैं और दोनों ही खुल कर अपने विचार भी साझा करते हैं। रामचरण की पत्नी उपासना ने 17वें एटीए सम्मेलन उपासना ने यह कहा की वो बच्चे नहीं चाहती है और उन्होंने कारण भी बताया है। सद्गुरु जग्गी वासुदेव के साथ खास बातचीत करते समय उन्होंने अपने माँ ना बनने को लेकर कुछ ऐसा बयान दिया जो खूब वायरल हो रहा है। उन्होंने यह कहा की आबादी कंट्रोल करने के लिए वो कभी बच्चें नहीं चाहती।

यह भी पढ़े… Redmi K50i जल्द होगा भारत में लॉन्च, इसके धांसू फीचर्स के आगे iPhone 13 भी होगा फेल, जाने लें लॉन्चिंग डेट

उन्होनें सद्गुरु से तीन R यानि रिलेशनशीप, रिप्रोडक्शन और लाइफ की बात कही। उपासना के इस बयान पर सद्गुरु ने कहा की “पुरुष हमेशा की अपनी फुटप्रिन्ट की कार्बन कॉपी की चाह रखता है। अगर मनुष्य के फुटप्रिन्ट घटा दिए जाएं तो ग्लोबल वार्मिंग की टेंशन भी खत्म हो सकती है। उन्हें उन महिलाओं को देखकर अच्छा लगता है जो बच्चे पैदा नहीं करना चाहतीं।” उपासना ने यह भी कहा की वो सद्गुरु की मुलाकात अपनी माँ और सासू माँ से जल्द करवायेंगी। हालांकि इससे पहले एक इंटरव्यू के दौरान रामचरण ने भी यह बयान दिया था की वो और उनकी पत्नी दोनों ही बच्चे नहीं चाहते।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews