मशहूर एक्ट्रेस Tabassum ने 78 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, हार्ट अटैक से हुई मौत

मशहूर एक्ट्रेस Tabassum ने 78 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, हार्ट अटैक से हुई मौत

Tabassum Died: इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस और टॉक शो होस्ट रही तबस्सुम गोविल का 78 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक कार्डियक अरेस्ट की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। इतनी फेमस एक्ट्रेस की मौत ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को तगड़ा झटका दिया है और सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि का सिलसिला शुरू हो गया है।

एक्ट्रेस के बेटे होशांग गोविल ने जानकारी देते हुए बताया कि तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। बीती रात उन्हें दो बार अटैक आया जिसकी वजह से उनका निधन हो गया। 3 साल की उम्र से अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस तबस्सुम ने 1947 में आई फिल्म नरगिस से बॉलीवुड में असली सफर शुरू किया था। इसके बाद उन्हें बड़ी बहन, दीदार, बैजू बावरा और मझधार जैसी फिल्मों में देखा गया।

फिल्मों के अलावा टॉक शो से भी तबस्सुम ने शोहरत हासिल की। उनका शो फूल खिले हैं गुलशन गुलशन लगभग 21 सालों तक टेलीविजन पर चला। इस टॉक शो में बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने अपनी जिंदगी के बड़े-बड़े खुलासे किए। 1985 में एक्ट्रेस ने तुम पर हम कुर्बान नामक एक फिल्म भी लिखी। साल 2006 में उन्हें सीरियल प्यार के दो नाम एक राधा और श्याम में देखा गया था।

तबस्सुम के बेटे होशांग गोविल ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी मां की इच्छा थी कि उन्हें दफन करने के बाद ही उनकी मौत की जानकारी सभी को दी जाए। इसलिए बीती रात को उनके निधन की जानकारी किसी को नहीं दी गई और आज यह जानकारी सभी को बताई गई है। 21 नवंबर को एक्ट्रेस के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews