रणबीर कपूर के बर्थडे पर फैंस को मिला शानदार तोहफा, रिलीज हुआ ‘Animal’ का टीजर

Animal park

Animal Teaser Out: बॉलीवुड के सुपरस्टार अनिल कपूर, एक्टर रणबीर कपूर और साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘एनिमल’ की पिछले कई दिनों से दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। इस फिल्म के रिलीज होने का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है और कलाकारों का लुक सामने आने के बाद यह इंतजार भारी होता जा रहा है। आज रणबीर कपूर का बर्थडे भी है और उनके जन्मदिन के खास मौके पर फिल्म के मेकर्स ने फैंस को एक तोहफा दिया है। यह तोहफा पाकर फैंस का दिन बन गया है।

लंबे समय से गैंगस्टर फैमिली पर बनाई गई इस फिल्म की झलक देखने के लिए दर्शन उत्सुक नजर आ रहे थे। अब रणबीर कपूर के बर्थडे पर उन्हें प्यारा सा गिफ्ट मिला है क्योंकि फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है। टीजर आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है और रणबीर कपूर का एक्शन अवतार दर्शकों का दिल जीत रहा है।

एक्शन से भरपूर टीजर

फिल्म को लेकर शुरुआत से ही यह कहा जा रहा है कि यह रणबीर की अब तक की गई फिल्मों में सबसे अलग होने वाली है। फिल्म में उनका धांसू एक्शन परफॉर्मेंस देखने के लिए मिलने वाला है। जो टीजर रिलीज हुआ है उसमें इस एक्शन की झलक दिखाई दे रही है। वीडियो में दिखाया गया है कि रणबीर और रश्मिका आपस में बात कर रहे होते हैं, तभी एक्ट्रेस उनके पिता को लेकर कुछ बोल देती हैं, जिस पर वह बुरी तरह से भड़क जाते हैं। इसके बाद अनिल कपूर की शानदार एंट्री दिखाई गई है, जो रणबीर के पिता का रोल निभा रहे हैं। वीडियो में जबरदस्त एक्शन और रणबीर का कुल लुक दिखाया गया है। टीजर में बॉबी देओल की भी झलक है और वीडियो देखने के बाद फैंस तारीफों के पुल बांधते हुए दिखाई दे रहे हैं और अब उन्हें फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

कब आएगी फिल्म

‘एनिमल’ की रिलीज की बात करें तो शानदार सितारों से भरी हुई ये फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघर में रिलीज की जाने वाली है। टीजर आने के बाद अब दर्शकों को इसके ट्रेलर का इंतजार है। टीजर वीडियो में फिल्म की रिलीज डेट के बारे में भी जानकारी दी गई है। अब दर्शकों को रणबीर कपूर के एक्शन अवतार को जल्द से जल्द देखने का इंतजार है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews