अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी सोनू सूद की फिल्म ‘फतेह’, थिएटर में नहीं मिला कुछ खास रिस्पॉन्स

सोनू सूद की फिल्म फतेह थिएटर में ज्यादा सफल नहीं हो पाई, लेकिन अब ओटीटी पर इसका जलवा दिखाने के लिए तैयार है। फिल्म का एक्शन इतना दमदार है कि वो आपको हैरान कर देगा। अगर आप एक्शन फिल्मों के शौकिन हैं, तो फतेह को देखना आपके लिए एक बेहतरीन अनुभव होगा।
Fateh

थिएटर्स में रिलीज़ के बाद दर्शकों का ध्यान फ़िल्मों की OTT रिलीज़ पर होता है, जिससे कि वे अपनी पसंदीदा फ़िल्मों को घर बैठे आसानी से देख सकें। कई बार ऐसा होता है की जो फ़िल्में बड़े पर्दे पर कमाल नहीं दिखा पाती है, अक्सर वे OTT प्लैटफ़ॉर्म पर सफलता की नई ऊँचाइयाँ छू जाती है। ठीक वैसे ही सोनू सूद की फ़िल्म फतेह थिएटर में उम्मीदों के मुताबिक़ इतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई, लेकिन अब OTT पर इसे लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।

जनवरी 2025 में सोनू सूद की फ़िल्म फतेह सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी, OTT प्लेटफ़ॉर्म पर आने में इस फ़िल्म को दो महीने का समय लग गया है। अगर आप एक्शन फ़िल्मों के शौक़ीन है, तो ऐसे में आपको यह फ़िल्म बहुत पसंद आने वाली है, क्योंकि इसमें आपको भरपूर एक्शन देखने को मिलेगा।

स्लीपर हिट रही Fateh

सोनू सूद की फ़िल्म फतेह को थियेटर में कुछ ख़ास रिस्पॉन्स नहीं मिला था। हालाँकि, सोनू सूद के मुताबिक़ यह फ़िल्म स्लीपर हिट साबित हुई है स्लीपर हिट का मतलब है कि धीरे-धीरे इसका क्रेज और कलेक्शन बढ़ रहा है। अगर आप इस फ़िल्म को थिएटर में नहीं देख पा है तो चिंता की कोई बात नहीं है, क्योंकि अब आप इसे OTT पर आराम से घर बैठे देख सकते हैं।

OTT पर कहाँ देख सकेंगे फतेह फ़िल्म

फ़तेह फ़िल्म के राइट्स जियो हॉटस्टार ने ख़रीद लिया है। बीती शाम को जिओ हॉटस्टार ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने यह अनाउंसमेंट किया है कि फ़तेह अब जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध है। वीडियो के कैप्शन में यह भी लिखा है, की ‘जब बात इंसाफ़ की हो तो सिर्फ़ एक नाम ही काफ़ी है- फतेह । इस फ़िल्म में आपको धमाकेदार एक्शन मिलेगा।

क्या है फतेह फ़िल्म की कहानी

फतेह फ़िल्म की कहानी कुछ इस तरह, फ़तेह पूर्व गैंगस्टर रहता है, जो अपने अतीत को पीछे छोड़कर एक नई ज़िंदगी शुरू करने की कोशिश में लगा रहता है। उसकी ज़िंदगी में एक नया मोड़ तब आता है जब वह ख़ुशी नाम की युवती की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी लेता है। ख़ुशी एक ऐसी महिला है जिसके जीवन को ख़तरा रहता है, और फ़तेह उसे बचाने के लिए अपनी पूरी कोशिश कर देता है। इस फ़िल्म ने सोनू सूद ने फतेह का किरदार निभाया है, अपने एक्शन और इमोशनल सीन के लिए सोनू सूद ने दर्शकों का दिल जीता। वहीं ख़ुशी की भूमिका जैकलिन फ़र्नान्डिस ने निभाई है। इसके अलावा इस मूवी में नसीरुद्दीन शाह, विजय राज और दिव्येन्दु भट्टाचार्य जैसे दिग्गज कलाकारों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews