फरवरी में OTT पर मचेगी इन फिल्मों और सीरीज की धूम, एक्शन से लेकर क्राइम थ्रिलर देखने को मिलेगा सब कुछ

बड़े पर्दे के अलावा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी एंटरटेनमेंट की जबरदस्त दुनिया मौजूद है। फरवरी में कई सारी पुरानी सीरीज अपने नए सीजन के साथ आ रही है।
February OTT release

बॉलीवुड के फिल्म मेकर्स ने बड़े पर्दे के साथ साथ ओटीटी पर भी दर्शकों का एंटरटेनमेंट करने की पूरी व्यवस्था कर ली है। जनवरी के महीने में कई सारी फिल्में और वेब सीरीज देखने को मिली। अब फरवरी के महीने में भी एक से बढ़कर एक धमाके होने वाले हैं।

साल 2026 के दूसरे महीने में कई ऐसी पुरानी सीरीज है, जो अपने नए सीजन के साथ लौटने वाली है। वहीं कुछ फ़िल्में और सीरीज ऐसी हैं जिनके ओटीटी पर आने का ऑडियंस को बेसब्री से इंतजार है। चलिए जान लेते हैं फरवरी के महीने में आपको कौन सी फिल्में और सीरीज देखने को मिलने वाली है।

द लिंकन लॉयर सीजन 4

5 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर यह लीगल ड्रामा रिलीज होने वाला है। मैनुअल गार्सिया रुल्फो को एक बार फिर मिकी हॉलर के किरदार में देखा जाएगा। इस बार कोर्ट रूम का दूसरा साइड भी देखने को मिलेगा क्योंकि वह जेल की सलाखों के पीछे से अपने ऊपर लगे आरोपों के खिलाफ लड़ेंगे।

द नाइट एजेंट सीजन 3

19 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर यह स्पाई थ्रिलर रिलीज होने वाली है। यह एक भ्रष्ट ट्रेजर एजेंट के गिर्द घूमती हुई कहानी है जिसका कनेक्शन इंटेलिजेंस की लीक हुई जानकारी से होता है। इसमें जर्नलिस्ट इसाबेल को भी दिखाया गया है, जो उस फाइनेंशियल नेटवर्क की तलाश में है जिसका कनेक्शन राजनीति में भ्रष्टाचार से जुड़ा हुआ है।

कोहरा सीजन 2

11 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर क्राईम थ्रिलर कोहरा रिलीज हो रही है। इस बार अमरपाल को सीनियर ऑफिसर धनवंत कौर के साथ मिलकर एक हत्या की जांच करते हुए देखा जाएगा। इस बार कहानी दलेरपुरा की तरफ मुड़ेगी। फिल्म में क्राइम के साथ-साथ पुलिस ऑफिसर्स की निजी जिंदगी और पारिवारिक समस्याओं को भी दिखाया जाएगा।

द ब्लफ

प्रियंका चोपड़ा को बड़े पर्दे के अलावा ओटीटी पर भी काम करते हुए देखा जा रहा है। क्वांटिको के बाद सिटाडेल और अब वो द ब्लफ में नजर आएंगी। उन्हें पूर्व समुद्री डाकू के किरदार में देखा जाएगा। यह एक्शन थ्रिलर 25 फरवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

पैराडाइस सीजन 2

23 फरवरी को जियो हॉटस्टार पर यह पॉलिटिकल थ्रिलर रिलीज की जाएगी। पहले सीजन में जेवियर अपना बंकर छोड़ देता है। अब उसके बाहर के सफर को दिखाया जाएगा। यह बताया जाएगा कि कैसे उसका प्लेन क्रैश हो जाता है लेकिन वह बच जाता है और अपनी पत्नी की तलाश में बाहरी दुनिया में निकलता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews