‘Fighter’ का जबरदस्त गाना ‘शेर खुल गए’ हुआ रिलीज, दीपिका-ऋतिक की केमिस्ट्री ने फैंस को बनाया दीवाना

Fighter

Fighter Songh Sher Khul Gaye: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण इस समय अपनी आने वाली फिल्म ‘फाइटर’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अगले साल यानी 25 जनवरी 2024 को इस फिल्म को रिलीज किया जाने वाला है। फिल्म का टीजर फैंस को बहुत पसंद आया है और सभी इसमें दिखाए जाने वाले एरियल एक्शन को देखने के लिए बेताब हैं। अब हाल ही में फिल्म के मेकर्स ने इसका पहला गाना ‘शेर खुल गए’ रिलीज कर दिया है। जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को दोगुना करने का काम कर दिया है। गाने में दिखाई जा रही है ऋतिक और दीपिका की केमिस्ट्री लोगों को बहुत पसंद आ रही है।

शेर खुल गए हुआ रिलीज

15 दिसंबर को फिल्म ‘फाइटर’ का पहला गाना ‘शेर खुल गए’ रिलीज किया गया है। यह एक ऐसा गाना है जिसे पार्टियों में खूब बजाया जाने वाला है। दीपिका और ऋतिक की केमिस्ट्री और डांस मूव्स इस गाने में आग लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस गाने को विशाल और शेखर के साथ शिल्पा राव और बेनी दयाल ने अपनी आवाज दी है और लिरिक्स कुमार ने लिखे हैं। यह गाना हर किसी की प्लेलिस्ट में शामिल होने वाला है। शानदार से गाने को देखने के बाद अब दर्शक फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।

नजर आएंगे ये सितारे

‘फाइटर’ को सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनाया गया है। इसमें ऋतिक और दीपिका के साथ करण सिंह ग्रोवर, अनिल कपूर, अक्षय ओबेरॉय जैसे सितारे नजर आएंगे। यह भारत की पहली एरियल एक्शन फिल्म है, जो जनवरी 2024 में रिलीज होगी। दर्शकों के बीच इसे लेकर काफी क्रेज देखने को मिल रहा है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews