
Ganpath Teaser: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ को अपने बेहतरीन फिटनेस और एक्टिंग के लिए पहचाना जाता है। वो जब भी बड़े पर्दे पर आते हैं अपनी धांसू परफॉर्मेंस से फैंस का दिल जीत लेते हैं। उन्हें जल्द ही कृति सेनन के साथ फिल्म ‘गणपत’ में देखा जाने वाला है, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में मेकर्स ने इंतजार की इस एक्साइटमेंट को बढ़ाते हुए फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया है। जिसमें दिखाया गया कृति और टाइगर का एक्शन दर्शकों के होश उड़ा रहा है। दोनों सितारों को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देख कर फैंस खुश नजर आ रहे हैं।
फिल्म का जो टीजर सामने आया है उसमें अमिताभ बच्चन को भी देखा जा सकता है। बिग बी वैसे भी हमेशा अपने शानदार किरदार से किसी भी फिल्म में जान फूंक देते हैं। इस बार भी उन्हें यही करते हुए देखा जा रहा है और उनके लुक ने फैंस को दीवाना बना दिया है। टीजर सामने आने के बाद इस पर रिएक्शन आने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है और लोग जबरदस्त रिस्पांस देते दिखाई दे रहे हैं।
रिलीज हुआ धांसू टीजर
‘गणपत’ का टीजर बहुत ही शानदार है। इसमें किया गया वीएफएक्स वर्क इसे अलग बनाता है और यह एक इंटरनेशनल लेवल की परफॉर्मेंस दिखाई दे रही है। दर्शकों के लिए वर्ल्ड क्लास फिल्म लाने में जैकी भगनानी ने किसी तरह की कसर नहीं छोड़ी है यह इस वीडियो को देखकर समझ जा सकता है। इसमें शानदार विजुअल इफेक्ट दिए गए हैं जो दर्शकों को हैरान कर सकते हैं। कृति और टाइगर का शानदार अंदाज और एक्शन, वहीं अमिताभ बच्चन की दमदार आवाज ने इसे बहुत मजबूत बना दिया है।
View this post on Instagram
फैंस का रिएक्शन
टीजर वीडियो सामने आते ही इस पर फैंस के रिएक्शन आना भी शुरू हो गए हैं। कृति और टाइगर का एक्शन दर्शकों का दिल जीत रहा है। वहीं अमिताभ बच्चन ने एक बार फिर सभी को दीवाना बना दिया है। वीडियो पर रिएक्शन देते हुए एक यूजर ने कहा इस फिल्म के लिए 300 करोड़ कंफर्म है। दूसरे ने कहा बवाल मचा दिया। वहीं एक यूजर का कहना था कि टाइगर भाई मजा आ गया। इसके अलावा लोग अलग-अलग अंदाज में वीडियो की तारीफ करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
कब आएगी फिल्म
बता दें कि ‘गणपत’ एक फ्रेंचाइजी फिल्म है, जिसे तीन हिस्से में रिलीज किया जाने वाला है। इसे विकास बहल के डायरेक्शन में तैयार किया जा रहा है, जिसमें कृति सेनन, टाइगर श्रॉफ और अमिताभ बच्चन को देखा जाएगा। यह फिल्म 20 अक्टूबर को सिनेमाघर में रिलीज की जाने वाली है। एक फिर टाइगर और कृति की जोड़ी को पर्दे पर धमाल मचाते देखने के लिए फैंस बेताब है।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

