Mission Raniganj का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 34 साल पहले हुए हादसे का खौफनाक मंजर खड़े कर देगा रोंगटे

Mission Raniganj trailer

Mission Raniganj Trailer: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार जल्द ही देश में किए गए एक रेस्क्यू ऑपरेशन की सच्ची घटना पर आधारित फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने वाले हैं। इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है और हाल ही में मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज के साथ इंतजार की एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है। शानदार टीजर देखने के बाद फैंस की नजर ट्रेलर पर टिकी हुई थी और इसके धमाकेदार वीडियो ने फिल्म को लेकर फैंस की उम्मीदें बढ़ा दी है।

रिलीज हुआ ट्रेलर

‘मिशन रानीगंज’ का डायरेक्शन टीनू सुरेश देसाई ने किया है और इसका धमाकेदार ट्रेलर आपके रोंगटे खड़े कर देगा। 25 सितंबर को जारी किए गए इस ट्रेलर की शुरुआत एक जोरदार धमाके से होती है, जो एक खदान में कम कर रहे हैं कई लोगों की जिंदगी को मुसीबत में डाल देता है। परेशानी में फंसे हुए इन लोगों की मदद करने के लिए पहुंचते हैं कैप्सूल गिल यानी जसवंत सिंह गिल, जिनका किरदार अक्षय कुमार निभाते हुए दिखाई देंगे।

फिल्म की कहानी में दिखाया जाएगा कि इस खतरनाक घटना के समय हर किसी ने यह मान लिया था कि मजदूर मर चुके हैं तब यशवंत सिंह गिल यानी अक्षय कुमार यह निर्णय लेते हैं कि वह रेस्क्यू कर इन मजदूरों की जिंदगी को बचाएंगे। इसके बाद शुरू होता है जमीन के अंदर तड़पते हुए मजदूरों को बाहर निकलने का सिलसिला, जो जिंदगी और मौत के बीच झूलते हुए मदद की गुहार लगा रहे हैं।

सच्ची घटना पर आधारित है फिल्म

बता दें कि ‘मिशन रानीगंज सच्ची’ घटना पर आधारित फिल्म है। यह घटना 1989 में पश्चिम बंगाल के रानीगंज की कोयला खदान में हुई थी। इस घटना ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था और यह किसी कोयला खदान में हुआ अब तक का सबसे खतरनाक हादसा था। इस हादसे में अमृतसर के इंजीनियर जसवंत सिंह गिल ने अकेले 65 लोगों को मौत के मुंह से बाहर निकाला था। फिल्म में उन्हीं के जज्बे की इस कहानी को पेश किया जाएगा।

नजर आएंगे ये सितारे

रानीगंज की स्टार कास्ट की बात करें तो अक्षय कुमार के साथ फिल्म में परिणीति चोपड़ा, पवन मल्होत्रा, कुमुद मिश्रा, रवि किशन, राजेश शर्मा, वरुण बडोला और वीरेंद्र सक्सेना जैसे सितारों को शानदार अभिनय करते हुए देखा जाएगा। इस फिल्म को 6 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघर में रिलीज किया जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews