आपको भी झकझोर कर रख देंगी आतंकी हमलों पर बनी ये फिल्में, IMDb रेटिंग भी है गजब की, जानिए नाम

पहलगाम से पहले भी देश में कई बार आतंकवादियों ने डर और नफरत फैलाने की कोशिश की है और इनमें से कुछ हमलों पर तो फिल्में भी बन चुकी हैं। कुछ फिल्मों को आईएमडीबी पर 8 से भी ज्यादा रेटिंग दी गई है। आज खबर में हम आपको इन्हीं फिल्मों के बारे में बता रहे हैं।
आपको भी झकझोर कर रख देंगी आतंकी हमलों पर बनी ये फिल्में, IMDb रेटिंग भी है गजब की, जानिए नाम

अक्सर देश के फौजियों पर बनी फिल्में लोग बेहद पसंद करते हैं क्योंकि इनमें देशभक्ति होती है, साथ ही यह फिल्में जोश से भी भरी होती हैं। भारतीय मिलिट्री पर बनी फिल्में लोगों के दिलों पर राज करती हैं। हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले ने सभी को गहरा दुख पहुंचाया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अतीत में भी इस तरह के कई हमले आतंकवादियों ने किए हैं? कुछ हमलों पर बॉलीवुड द्वारा फिल्में भी बनाई गई हैं। जानिए ऐसी कुछ हिंदी फिल्मों के बारे में जो रियल लाइफ आतंकी हमलों पर आधारित हैं।

द अटैक ऑफ 26/11

बता दें कि ‘द अटैक ऑफ 26/11’ जिसमें नाना पाटेकर, अतुल कुलकर्णी और गणेश यादव जैसे शानदार सितारे मौजूद हैं, को 2013 में रिलीज किया गया था। यह फिल्म साल 2008 में हुए मुंबई हमलों पर आधारित है। यह फिल्म आपके अंदर जोश भर देगी और आतंकवादियों पर बनी इस फिल्म को देखकर देशभक्ति की भावना जागती है। आईएमडीबी पर इस फिल्म को 10 में से 6.9 रेटिंग मिली है।

आप ‘होटल मुंबई’ भी देख सकते हैं

इसके अलावा आप ‘होटल मुंबई’ भी देख सकते हैं। यह फिल्म 2018 में रिलीज की गई थी। यह फिल्म ताज होटल में हुए हमले पर आधारित है। इसकी कहानी खास तौर पर ताजमहल पैलेस होटल के स्टाफ और उसमें मौजूद मेहमानों पर बीती आपबीती पर आधारित है। आईएमडीबी पर इस फिल्म को 7.6 रेटिंग दी गई है। फिल्म का डायरेक्शन बेहद शानदार तरीके से किया गया है।

विकी कौशल की ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’

आपने विकी कौशल की ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ फिल्म जरूर देखी होगी। ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ एक शानदार फिल्म है जिसे साल 2016 में हुए उरी अटैक पर बनाया गया था। बता दें कि उस दौरान आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना के बेस पर हमला किया था, जिसके बाद भारत के जांबाज फौजियों ने सीमा पार जाकर आतंकवादियों को मारा था। इस सच्ची घटना पर इस फिल्म को बनाया गया है। आईएमडीबी पर इस फिल्म को 8.2 रेटिंग दी गई है।

आपने शायद ‘ब्लैक फ्राइडे’ नहीं देखी होगी

इसके अलावा आपने शायद ‘ब्लैक फ्राइडे’ नहीं देखी होगी। यह एक बेहद शानदार फिल्म है जिसे साल 2004 में रिलीज किया गया था। इस फिल्म को अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया है। साल 1993 में हुए मुंबई धमाकों पर इस फिल्म को बनाया गया था। इस फिल्म को इसके रिसर्च और रियल फील की वजह से काफी सराहना मिली थी। फिल्म को आईएमडीबी पर 8.4 रेटिंग मिली है।

फिल्म ‘मेजर’

अगर आपने अब तक फिल्म ‘मेजर’ नहीं देखी है तो आपको इसे जरूर देखना चाहिए। यह देशभक्ति पर बनी बेहद शानदार फिल्म है। इस फिल्म को साल 2022 में रिलीज किया गया था। फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है। माना जाता है कि यह फिल्म मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की कहानी पर आधारित है, जो 2008 में हुए आतंकवादी हमले में शहीद हो गए थे।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews