
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में सलमान खान को भाईजान के नाम से जाना जाता है, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत में एक से बढ़कर एक फिल्में दी। हालांकि उन्हें सुपरस्टार का स्टारडम बहुत ही बाद में मिला, उतार-चढ़ाव देखने वाले अभिनेता आए दिन मीडिया में चर्चा का विषय भी बने रहते हैं। वैसे फिल्मी सितारों को टैग नाम से बुलाना बहुत ही आम बात है, यह सिलसिला कई सालों से चला आ रहा है। यहां अमिताभ बच्चन को बिग बी या फिर महानायक कहा जाता है, तो वहीं दिलीप कुमार को ट्रेजेडी किंग के नाम से फैंस बुलाते हैं। राज कपूर को इंडस्ट्री का शोमैन कहा जाता है, तो शाहरुख खान को किंग खान या फिर बादशाह कहकर बुलाते हैं।
हालांकि, आज हम आपको बताएंगे कि आज भाईजान कहकर सलमान खान को भले ही बुलाया जाता हो, लेकिन बॉलीवुड इंडस्ट्री के यह पहले भाईजान नहीं हैं, बल्कि उनसे पहले भी एक दिग्गज अभिनेता ऐसा रहा है, जिन्हें भाई जान की उपाधि दी जा चुकी है।
बॉलीवुड का पहला भाईजान
उसे एक्टर की फिल्म देखने के लिए लोग थिएटर के बाहर लंबी लाइन लगाते थे, लोगों की खचाखच भीड़ से उनकी फिल्मों की मोटी कमाई होती थी। अपने जीवन काल में उन्होंने कई सारी सुपरहिट फिल्में की, इसके लिए वक्त-वक्त पर कई बार अवार्ड से सम्मानित भी किया जा चुका है। उनका आइकॉनिक एक्टिंग ने फैंस के दिलों में जो जगह बनाई है, आज भी लोग उसके कायल हैं।
महमूद अली
दरअसल, हम महमूद अली की बात कर रहे हैं, जिन्हें उनके फैंस भाईजान कहकर बुलाया करते थे। उन्होंने कई दशकों तक ऑडियंस का मनोरंजन किया था। एक्टिंग करियर के दौरान उन्होंने 300 से अधिक फिल्में कीं, कई बार तो उनकी दमदार एक्टिंग के कारण यह लीड एक्टर पर भी भारी पड़ते थे, जिस कारण फैंस उनके दीवाने थे। थिएटर के बाहर लोगों की लंबी कतारें लगा करती थीं, क्योंकि ऐसा बहुत कम ही हुआ है जब लीड एक्टर के अलावा किसी अन्य एक्टर ने उस फिल्म में जान डाली हो।
उस दौर में महमूद अली की मौजूदगी से ही फिल्म सुपरहिट हो जाया करती थी। अभिनय के दम पर उन्होंने करोड़ों फैंस का दिल जीता। दिलीप कुमार और सुनील दत्त जैसे सुपरस्टार्स के दौर में भी उन्होंने अपनी एक खास पहचान बनाई। बगैर लीड एक्टर साइड रोल में काम करके दर्शकों के दिलों में जगह बनाना हर किसी के बस की बात नहीं है, लेकिन मोहम्मद अली ने ऐसा कर दिखाया।
लीड एक्टर से ज्यादा थी पॉपुलैरिटी
70 से लेकर 80 के दशक तक की बात करें, तो एक्टर ने बैक टू बैक एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दीं, जिन्होंने उनके करियर में बहुत ही बड़ा बदलाव किया। यह वह पिक टाइम था, जब अभिनेता अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीत लेते थे। उनकी कॉमिक टाइमिंग इतनी बेहतर थी कि उसे देखकर कोई भी अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाता था। ऐसे में उन्हें बॉलीवुड का पहला कॉमेडी किंग भी कहा गया।
चर्चित मूवी
उनकी चर्चित मूवी की बात करें, तो उसमें पड़ोसन, मुंबई टू गोवा, कुंवारा बाप, भूत बंगला, प्यासा, दो फूल, परवरिश और मस्ताना जैसी फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा, अन्य कई सारी फिल्मों ने दर्शकों को हंसाने का काम किया है। अपनी फिल्म को हिट करने के लिए अक्सर डायरेक्टर उनके पास काम लेकर जाया करते थे। उस दशक में कॉमेडी के मामले में इन्हें टक्कर देने वाला कोई भी नहीं था।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

