डंकी-ड्रॉप 2 का पहला सॉन्ग ‘लुट-पुट गया’ हुआ रिलीज, अरिजीत ने गाने में दी है अपनी आवाज

डंकी-ड्रॉप 2 का पहला सॉन्ग ‘लुट-पुट गया’ हुआ रिलीज, अरिजीत ने गाने में दी है अपनी आवाज

Dunki-Drop 2 Lutt Putt Gaya Song Release : शाहरुख खान की फिल्म डंकी-ड्रॉप 2 दिसंबर महीने में रिलीज की जाएगी। बता दें कि इस फिल्म का पहला गाना आज रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में किंग खान के साथ तापसी पन्नू और विकी कौशल के अलावा राजकुमार हिरानी भी नजर आएंगे। बता दें कि मूवी के पहले गाने को अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है, जिसे सुनते ही आप खुद को डांस करने से रोक नहीं पाएंगे। बॉलीवुड के किंग खान की इस साल यह तीसरी फिल्म है जो कि बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है। उनकी पिछली दोनों फिल्मों ने देश ही नहीं, बल्कि विश्व भर में धमाल मचाया था।

Shahrukh Khan Dunki Movie

रोमांटिक ट्रैक है यह सॉन्ग

दरअसल, लूट पुट गाना एक रोमांटिक ट्रैक है। जिसमें शाहरुख खान, तापसी पन्नू का हाथ थामते हुए नजर आ रहे हैं। जिसके बाद वो खुशी के मारे भांगड़ा भी कर रहे हैं। बता दें कि यह गाना पंजाबी और हिंदी लैंग्वेज में मिक्स है। गाने में किंग खान कभी तापसी को अखाड़े में बॉक्सिंग सीखाते हुए दिखाई दे रहे हैं तो कभी हवाई जहाज पर खड़े होकर अभिनेत्री के प्यार में डूबे नजर आ रहे हैं।

4 दोस्तों पर आधारित है फिल्म

बता दें कि गाने का म्यूजिक प्रीतम ने दिया है और लिरिक्स स्वानंद किरकिरे और आईपी सिंह ने लिखे हैं। जिसे अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है। जिसे गणेश आचार्य ने कोरियोग्राफ किया है। वहीं, 22 दिसंबर को यह फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी। जिसके लिए फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। फिल्म 4 दोस्तों पर आधारित हैं जो इंग्लैंड जाने का सपना देखते हैं। जिसकी सारी जिम्मेदारी हार्डी यानी के कंधों पर होती है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews