इस वजह से Amitabh Bachchan हमेशा जेब में रखते हैं अपना हाथ, जानें उनके बचपन का मजेदार किस्सा

Amitabh Bachchan

Amitabh Bachchan Story: अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड के महानायक के नाम से पहचाना जाता है और वह इंडस्ट्री के शहंशाह कहे जाते हैं। इस समय वह अपने शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सीजन 15 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अब तक कई सारे कंटेस्टेंट हॉट सीट पर बैठकर लाखों रुपए जीत चुके हैं। शो को अपना पहला करोड़पति भी मिल चुका है और यह लगातार आगे बढ़ रहा है।

अमिताभ बच्चन के इस शो का दर्शक बेसब्री से इंतजार करते हैं क्योंकि उन्हें यहां एक से बढ़कर एक सवालों के जवाब जानने के साथ अमिताभ बच्चन के बेहतरीन किस्से भी सुनने को मिलते हैं। अब एक बार फिर बिग बिग को अपने बचपन का एक मजेदार किस्सा सुनाते हुए देखा गया।

अमिताभ बच्चन का मेंढक वाला किस्सा

‘कौन बनेगा करोड़पति’ के लेटेस्ट एपिसोड में अमिताभ बच्चन को एक शानदार किस्सा सुनाते हुए देखा गया। दरअसल यहां पर हॉट सीट पर बैठी है कंटेस्टेंट से यह पूछा गया कि वह कौन सा जानवर है जो जीभ से अपना शिकार पकड़ता है। इसके जवाब में यहां पर बिल्ली, शार्क, चील और मेंढक के ऑप्शन दिए गए थे। इसका सही जवाब देते हुए कंटेस्टेंट ने 3000 रूपए जीत लिए और इसके बाद बिग बी को मजेदार किस्सा सुनाते हुए देखा गया।

जब मेंढक ने पकड़ा हाथ

अमिताभ बच्चन ने बताया कि जब वह इलाहाबाद में रहते थे तो गर्मियों के दिनों में सभी बाहर सोया करते थे। एक दिन सभी सो रहे थे मेरा हाथ बिस्तर से बाहर था। तभी वहां मेंढक आया और उसे लगा कि कोई जानवर है और उसने मेरे हाथ को खाने के लिए जीभ बाहर निकाली। तब से मैं अपने हाथ को हमेशा जेब में रखता हूं, कभी भी उसे बाहर नहीं निकालता। जिस समय बिग बी ने ये किस्सा सुनाया वहां मौजूद सभी दर्शक बड़ी ही हैरानी के साथ उनकी बातें सुन रहे थे और ठहाके लगा रहे थे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews