फोर्स 3 की रिलीज डेट हुई अनाउंस, फिल्म में नजर आएगी जॉन अब्राहम और हर्षवर्धन राणे की एक्शन पैक्ड परफॉर्मेंस

जॉन अब्राहम और हर्षवर्धन राणे जल्द ही फोर्स 3 से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले हैं। इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर जानकारी सामने आ गई है। चलिए जान लेते हैं इसे कब रिलीज किया जाएगा।
Force 3

अगर बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम की सफल फिल्मों की बात करें तो फोर्स का नाम जरूर सामने आता है। पहले हिस्से के बाद फोर्स 2 से भी उन्होंने दर्शकों के बीच खूब लाइम लाइट बटोरी। अब इस सक्सेसफुल फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त फोर्स 3 को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह बना हुआ है। इसका अनाउंसमेंट बीते साल मेकर्स की तरफ से किया गया था।

अब आ रही खबरों के मुताबिक इस फिल्म में जॉन के साथ उनके दोस्त हर्षवर्धन राणे झलक देखने को मिलने वाली है। अब इस फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है। चलिए जान लेते हैं कि आप यह एक्शन पैक्ड मूवी कब देख सकते हैं।

फैंस में एक्साइटमेंट

जॉन अब्राहम की इस फिल्म को लेकर सुर्खियां लंबे समय से बनी हुई है। सिनेप्रेमियों के बीच इसे देखने के लिए एक्साइटमेंट सातवें में आसमान पर है। हर्षवर्धन राणे की एंट्री होने के बाद अब यह एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गया है। इसी बीच ये जान लेते हैं कि फिल्म कब रिलीज होने वाली है।

कब आएगी फोर्स 3

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल के जरिए फिल्म की रिलीज के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने लिखा जॉन अब्राहम और हर्षवर्धन राणे की अपकमिंग फिल्म फोर्स 3 की शूटिंग जोड़ तोड़ से चल रही है। मेकर्स ने रिलीज डेट फाइनल कर ली है और इसे 19 मार्च 2027 को सिनेमाघर में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का डायरेक्शन भव धूलिया के हाथों में। उन्होंने यह भी बताया है कि जॉन और हर्षवर्धन के अलावा लीड एक्ट्रेस के तौर पर तान्या मानिकतला नजर आने वाली हैं।

खत्म होगा 11 साल का इंतजार

साल 2011 में फोर्स फ्रेंचाइजी की शुरुआत हुई थी और 2016 में इसका दूसरा हिस्सा रिलीज किया गया था। दोनों को ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता मिली। ऐसे में अब फोर्स 3 का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews