Friendship Day 2025 पर दोस्तों संग देखें ये फिल्में, बन जाएगा आपका दिन

दोस्तों की दोस्ती पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई फिल्में बनाई गई है। चलिए आज फ्रेंडशिप के मौके पर आपको कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में बता देते हैं।
Friendship Day 2025

ऐसा शायद ही कोई सब्जेक्ट होगा जिस पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में फिल्में नहीं बनाई होगी। रोमांस से लेकर एक्शन, कॉमेडी, थ्रिलर सभी तरह के ऑप्शन हमें देखने को मिलते हैं। फ्रेंडशिप डे और दोस्ती यह भी ऐसे टॉपिक है जिन पर बॉलीवुड में खूब फिल्में बनी है। अगर दोस्ती का ये खास दिन आप भी अपने दोस्तों के साथ गुजारना चाहते हैं तो कुछ फिल्में देख सकते हैं।

युवाओं के बीच फ्रेंडशिप डे का काफी क्रेज देखने को मिलता है। इस दिन वह अपने दोस्तों के साथ घूमना फिरना मौज मस्ती करना पसंद करते हैं। कुछ ऐसे होते हैं जो अपनी व्यस्त जिंदगी से समय निकालकर अपने दोस्तों से बात जरूर करते हैं या फिर उनसे मिलने जाते हैं। इस खास दिन पर बैठकर फिल्म देखना भी यादगार साबित हो सकता है। चलिए हम आपको कुछ शानदार फिल्मों के बारे में बताते हैं।

Friendship Day 2025 पर देखें ये फिल्में

3 इडियट्स

3 ईडियट्स एक ऐसी फिल्म है, जिसमें तीन दोस्तों की पढ़ाई, मस्ती और इमोशनल जर्नी को बहुत ही शानदार तरीके से पेश किया गया है। तीन दोस्त कैसे जीवन के हर मोड़ पर एक दूसरे का साथ देते हैं और अपनी दोस्ती को जीवन भर के लिए अमर कर देते हैं यह इस फिल्म में दिखाया गया है। आप इसे एक बार नहीं बल्कि कई बार देख सकते हैं।

जिंदगी मिलेगी ना दोबारा

अगर आप यह देखना चाहते हैं कि दोस्ती में किस तरह से एडवेंचर और जिंदगी का असली स्वाद लिया जा सकता है, तो यह फिल्म बेस्ट ऑप्शन साबित होगी। चार दोस्तों की इस कहानी में खूब मौज मस्ती और इमोशनल एंगल भी दिखाया गया है। इसे आप अपने दोस्तों के साथ बैठकर देख सकते हैं।

ये जवानी है दीवानी

इस फिल्म के अदिति, नैना और बनी तो आपको याद ही होंगे।अदिति और बनी की पक्की दोस्ती हो या फिर नैना और अदिति की अंडरस्टैंडिंग दर्शकों को सब कुछ पसंद आया था। कैसे एक ट्रिप पर जाने के बाद इन दोस्तों की पूरी जिंदगी बदल जाती है यह इस फिल्म में दिखाया गया है। इमोशन का शानदार कांबिनेशन दोस्तों के मस्ती के साथ फिल्म में देखने को मिलेगा।

दिल चाहता है

आपने वो गाना कभी ना कभी तो गुनगुनाया ही होगा दिल चाहता है, हम ना रहे कभी यारों के बिन.. इस गाने की तरह यह फिल्म भी बहुत शानदार है। इसमें तीन दोस्तों की कहानी बड़े ही अलग अंदाज में पेश की गई है। फ्रेंडशिप डे पर इस फिल्म को देखना बिल्कुल ना भूले।

छिछोरे

अगर कॉलेज के दोस्तों की मस्ती को देखना चाहते हैं तो यह फिल्म बेस्ट रहेगी। इसमें हॉस्टल लाइफ की कहानी, दोस्तों की नोंकझोंक, एक दूसरे के लिए प्यार और रोमांटिक एंगल दिखाया गया है। जिंदगी में आने वाले कड़वे दौर को यह फिल्म दोस्ती के नजरिए से दिखाती है।

रंग दे बसंती

पक्की दोस्ती की बात हो रही हो रंग डे बसंती याद ना आए ऐसा कैसे हो सकता है। इस फिल्म में आपको आमिर और खान आर माधवन जैसे शानदार सितारे नजर आएंगे। दोस्तों की मस्ती से शुरू होकर देशभक्ति तक पहुंचने वाली यह कहानी आपको जरूर पसंद आएगी। इस पूरी कहानी में सबसे मजबूत किरदार दोस्ती को बताया गया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews