Friendship Day: सालों से एक दूसरे के पक्के दोस्त हैं ये बॉलीवुड स्टार्स, वर्ल्ड फेमस है इनकी दोस्ती

Friendship Day

Friendship Day 2023: दोस्ती वो प्यार सा एहसास और रिश्ता जो हर व्यक्ति के जीवन में सबसे ऊपर होता है। कुछ दोस्त तो धीरे-धीरे परिवार और फिर जिंदगी ही बन जाते हैं। इंसान चाहे आम हो या खास दोस्त हर किसी के जीवन का महत्वपूर्ण पहलू होते हैं, जिन्हें सुख-दुख का साथी कहा जाए तो गलत नहीं होगा।

हर साल अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। आज दोस्तों के इस खास दिन के मौके पर हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे सितारों के बारे में बताते हैं, जो एक दूसरे के जिगरी दोस्त है। बी टाउन के इन सितारों की दोस्ती दुनियाभर में पहचानी जाती है। इनमें से कुछ सितारे ऐसे है, जो हर मौके पर एक दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाए खड़े नजर आते हैं। तो चलिए इन सितारों के बारे में जानते हैं।

ऋतिक रोशन और फरहान खान

ऋतिक रोशन और फरहान खान की दोस्ती आज की नहीं है बल्कि एक-दूसरे के बहुत पुराने दोस्त हैं। इन दोनों की दोस्ती के चर्चे ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि वर्ल्ड फेमस है। सबसे पहले इन्हें फिल्म दिल चाहता है में काम करते हुए देखा गया था। इसके बाद इन्हें जिंदगी ना मिलेगी दोबारा में भी धमाल मचाते हुए देखा गया था।

करीना कपूर और अमृता अरोड़ा

करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा को अक्सर साथ में आउटिंग करते हुए देखा जाता है। यह दोनों अक्सर ही अपने मस्ती भरे अंदाज में एक दूसरे के साथ तस्वीरें क्लिक करवाती दिखाई देती हैं। किसी पार्टी या फंक्शन में भी इन्हें अक्सर साथ देखा जाता है।

अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह

अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह की दोस्ती बॉलीवुड के गलियारे की सबसे चर्चित फ्रेंडशिप में से एक है। जब भी इन दोनों का एक-दूसरे से सामना होता है यह गर्मजोशी के साथ मिलते हैं और ऐसे भी एक दूसरे पर प्यार लुटाना नहीं भूलते। कॉफी विद करण के दौरान दोनों एक दूसरे को अच्छा दोस्त बता चुके हैं।

रणबीर कपूर और अयान मुखर्जी

रणबीर कपूर जहां बॉलीवुड के सुपरस्टार एक्टर हैं, तो अयान मुखर्जी का नाम सुपरस्टार डायरेक्टर की लिस्ट में शुमार है। इन दोनों की दोस्ती काफी गहरी है और लोग अक्सर इसकी मिसाल देते हुए दिखाई देते हैं। फिल्म वेक अप सिड के दौरान इन दोनों की एक दूसरे से मुलाकात हुई थी। इसके बाद इन दोनों ने साथ में हैंग आउट करना शुरू किया और देखते ही देखते एक दूसरे के पक्के दोस्त बन गए और अब अक्सर साथ में नजर आते हैं।

शाहरुख खान और काजोल

शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी ने कई बेहतरीन फिल्मों में जमकर धमाल मचाया है। यह दोनों सितारे जब पर्दे पर आते थे तो दर्शकों के दिल की धड़कन बढ़ जाया करती थी। फिल्म कुछ कुछ होता है में दिखाई गई इनकी दोस्ती असली जिंदगी में भी बिल्कुल ऐसी ही है। यह दोनों एक दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त हैं और मुसीबत के समय में एक दूसरे के साथ हमेशा खड़े होते हैं।

अजय देवगन और रोहित शेट्टी

अजय देवगन और रोहित शेट्टी की दोस्ती तो जगजाहिर है। इन दोनों की शानदार जोड़ी के अक्सर मिसालें दी जाती है। यह दोनों आज से नहीं बल्कि 25 सालों से एक दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त हैं। इन्होंने साथ मिलकर कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्माण भी किया है। जिनमें गोलमाल, गोलमाल रिटर्न, बोल बच्चन और सिंघम जैसी कई फिल्में शामिल है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews