रोमांटिक ड्रामा से लेकर हिस्टोरिकल और एक्शन Deepika Padukone ने निभाए हैं दमदार किरदार, बनी दर्शकों के दिलों की धड़कन

बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आज अपना 39वां बर्थडे मना रही हैं। चलिए उनके जन्मदिन के खास मौके पर उनके आईकॉनिक किरदारों के बारे में जान लेते हैं।
Deepika Padukone

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण, यह बॉलीवुड इंडस्ट्री का एक ऐसा नाम है जिसने आउटसाइडर होने के बावजूद भी इंडस्ट्री में अपनी जो जगह बनाई है, वह हर किसी के लिए हैरानी की बात है। स्पोर्ट्स बैकग्राउंड से ताल्लुक रखने वाली दीपिका ने शाहरुख खान की फिल्म ओम शांति ओम से साल 2007 में बड़े पर्दे पर कदम रखा था। अपनी पहली फिल्म से ही इस टैलेंटेड लड़की ने लोगों को दीवाना बना दिया था। उन्होंने सफलता का ऐसा स्वाद चखा की फिर पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा।

पहली ही फिल्म में बेस्ट फीमेल डेब्यू फिल्मफेयर अवॉर्ड अपने नाम करने वाली दीपिका ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया। साधारण देसी लड़की का किरदार निभाने हो या फिर फैशनेबल और आउट ऑफ कंट्रोल लड़की का दीपिका ने हर किरदार बखूबी से पर्दे पर। आज 5 जनवरी को वह अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर चलिए आज हम आपको अलग-अलग फिल्मों में निभाए गए उनके अलग-अलग किरदारों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने फैंस के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी है।

दीपिका पादुकोण बनी नैना तलवार (Deepika Padukone)

दीपिका पादुकोण ने साल 2013 में आई फिल्म यह जवानी है दीवानी में नैना तलवार का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर, आदित्य रॉय कपूर और कल्कि जैसे कलाकारों को देखा गया था। फिल्म में दीपिका ने एक सीधी साधी लड़की का किरदार निभाया था जो अपने दोस्तों के साथ जिंदगी को खुलकर जीना सिखती है। इस फिल्म के डायलॉग और गाने आज भी दर्शकों को पसंद है।

मीनम्मा

दीपिका पादुकोण का यह किरदार भूल पाना नामुमकिन है। उन्होंने फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में जिस तरह से एक साउथ इंडियन लड़की का किरदार निभाया है, वह काबिल है तारीफ है। शाहरुख खान के साथ उनकी जोड़ी इस फिल्म में हिट साबित हुई थी। इस फिल्म में दीपिका के जितने भी डायलॉग है वह काफी पॉपुलर हैं और आज भी लोग उनकी तारीफ करते हैं।

मस्तानी

दीपिका पादुकोण को सिर्फ रोमांटिक ड्रामा ही नहीं बल्कि हिस्टॉरिकल ड्रामा में भी काम करते हुए देखा गया है। रणवीर सिंह के साथ आई उनकी फिल्म बाजीराव मस्तानी ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल में गया था। संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में दीपिका ने मस्तानी का किरदार निभाया था। फिल्म में दीपिका की नजाकत और डायलॉग ने लोगों का दिल जीत लिया था।

शक्ति शेट्टी

रोमांटिक और हिस्टॉरिकल ड्रामा में शानदार अभिनय करने के साथ दीपिका को एक्शन करते हुए भी देखा गया है। वह रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की पहली लेडी सिंघम हैं। सिंघम अगेन में उन्हें शक्ति शेट्टी के किरदार में देखा गया। पहले यह कहां जा रहा था कि लेडी सिंघम का किरदार अजय देवगन के किरदार की कमजोर कड़ी दिख सकता है। लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई तो दीपिका ने अपनी एक्टिंग से सभी दावों को गलत साबित कर दिया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews