Fukrey 3 की रिलीज डेट में हुआ बदलाव, अब दो महीने पहले थिएटर में मचाएगी धमाल

Fukrey 3 Release Date

Fukrey 3 Release Date: एक बार फिर पंकज त्रिपाठी, पुलकित सम्राट और ऋचा चड्ढा जैसे शानदार कलाकार अपनी फिल्म ‘फुकरे 3’ के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार दिखाई दे रहे हैं। इस फिल्म के दो हिस्से रिलीज किया जा चुके हैं, जिन पर दर्शकों ने जमकर प्यार बरसाया है और अब आने वाले सीक्वल का सभी को बेसब्री से इंतजार है। पहले इस फिल्म को दिसंबर में रिलीज किया जाने वाला था, लेकिन अब एक अच्छी खबर सामने आई है जिसके बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहने वाला है क्योंकि यह फिल्म जल्दी रिलीज की जा रही है।

‘फुकरे 3’ के फैंस के लिए मेकर्स ने गुड न्यूज दे दी है और अब दिसंबर की जगह इस फिल्म को सितंबर के महीने में रिलीज किया जाने वाला है। नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है और फिल्म से जुड़े कलाकारों ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इस बारे में जानकारी दी है।

फुकरे 3 की नई रिलीज डेट

फिल्म फुकरे में भोली पंजाबन के रूप में नजर आने वाली ऋचा चड्ढा ने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए फिल्म की रिलीज डेट के संबंध में जानकारी दी है। एक्ट्रेस ने जो पोस्ट शेयर की है उसमें फिल्म की पूरी टीम को मौज मस्ती करते हुए देखा जा रहा है और इस पोस्टर पर रिलीज डेट भी लिखी हुई है। पहले इसे 1 दिसंबर को सिनेमाघर में रिलीज किया जाने वाला था, लेकिन अब यह दो महीने पहले यानी 28 सितंबर को थिएटर के दरवाजे खटखटाएगी।

फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान तो कर दिया गया है, लेकिन मेकर्स ने फिलहाल इस बदलाव की वजह नहीं बताई है। वहीं सोशल मीडिया पर यह चर्चा चल रही है कि साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म ‘सालार’ की रिलीज डेट को आगे पीछे करने की प्लानिंग की जा रही है। शायद इसलिए फुकरे की डेट में बदलाव किया गया है।

जल्द आएगा ट्रेलर

‘फुकरे 3’ से जुड़ी हर अपडेट का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है और सभी इसका ट्रेलर भी देखना चाहते हैं। फरहान अख्तर के निर्देशन में बनाई गई इस फिल्म का ट्रेलर जल्दी रिलीज किया जाएगा। रिलीज डेट में होने के बाद फैंस को जल्द से जल्द इसका ट्रेलर आने की उम्मीद है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews