Shahrukh Khan और Alia Bhatt के बीच हुई मजेदार बातचीत, इंटरनेट पर छाया AskSRK सेशन

Shahrukh Khan- Alia Bhatt

#AskSRK Session: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान (Shahrukh Khan) इन दिनों अपनी फिल्म पठान को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। इस बीच उन्होंने ट्विटर पर आस्क एसआरकेे (#AskSRK) सेशन रखा, जिसके चलते वो और भी सुर्खियों में आ गए। इस सेशन के दौरान फैंस ने शाहरुख खान से कई सारे सवाल पूछे और एक्टर भी सभी की बातों का जवाब देते हुए नजर आए। इसी बीच गजब तब हो गया जब आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने भी इस सेशन को ज्वाइन किया और दोनों सितारों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ।

सेशन के दौरान एक फैन ने शाहरुख खान से सवाल किया कि आलिया भट्ट सिर्फ आपको एसआर क्यों बुलाती हैं। इसका जवाब देते हुए एक्टर ने लिखा कि हो सकता है इसका मतलब स्वीट और रोमांटिक हो या फिर सीनियर और रिस्पेक्टेड भी हो सकता है या फिर वह मुझे सिर्फ शाहरुख बोल रही हों।

इसके बीच इस बातचीत में आलिया भट्ट ने एंट्री ली और ट्वीट का जवाब देते हुए बताया कि स्वीट और रिस्पेक्टेड की तरह बहुत सी चीजें हैं लेकिन 25 जनवरी को मैं आपको पठान बुलाऊंगी। आखिर में आलिया ने लिखा कि देखो मैं कितनी क्रिएटिव हूं। दोनों के बीच बातचीत का यह सिलसिला यहीं नहीं रुका आलिया की बातों का जवाब देते हुए शाहरुख ने लिखा लिटिल गर्ल पक्का, अब मैं तुम्हें छोटी अम्मा बुलाने जा रहा हूं भट्ट कपूर। जाहिर सी बात है कि आलिया भट्ट ने 6 नवंबर को एक छोटी सी बेटी को जन्म दिया है इसी के चलते शाहरुख ने यह बात कही है।

दोनों सितारों के बीच हुए इस प्यारे कन्वर्सेशन की चर्चा ट्विटर पर चल पड़ी है और यह डिस्कशन लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। आलम ये है कि ट्विटर पर तो #AskSRK ट्रेंड कर रहा है। शाहरुख खान वैसे भी इन दिनों काफी चर्चा में है और उनकी फिल्म पठान 25 जनवरी को रिलीज हो रही है जिसमें दीपिका पादुकोण भी नजर आने वाली हैं। फिल्म का टीजर आ चुका है और ट्रेलर 10 जनवरी को रिलीज किया जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews