एडवांस बुकिंग के मामले में धूम मचा रही Gadar 2, तारा और सकीना की जोड़ी को फिर देखने के लिए बेताब हो रहे फैंस

Gadar 2

Gadar 2 Advance Booking: सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म ‘गदर’ के सीक्वल ‘गदर 2’ का फैंस सालों से इंतजार कर रहे थे। यह इंतजार अब खत्म होने जा रहा है और 11 अगस्त को फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है और यह इसकी एडवांस बुकिंग में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। तारा सिंह को बेटे जीते को पाकिस्तान से वापस लाने की इस कहानी को देखने के लिए दर्शक बेसब्र दिखाई दे रहे हैं। फिल्म की रिलीज में अभी लगभग 7 दिनों का वक्त बाकी है और इसके एडवांस बुकिंग जबरदस्त तरीके से हो रही है।

इतनी हुई बुकिंग

सनी देओल की फिल्म की एडवांस बुकिंग जबरदस्त तरीके से चल रही है। इसने सभी फिल्मों को मात दे दी है। इस फिल्म के अब तक 8000 से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। हालात यह है कि रिलीज से पहले ही पहले हफ्ते के लिए सिनेमाघर फुल हो चुके हैं। वहीं रिलीज हो चुकी ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ अब तक 12000 टिकट ही बेच पाई है। इस एडवांस बुकिंग के तगड़े आंकड़े को देखते हुए या अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म हिट साबित हो सकती है।

एक हफ्ते के लिए हाउसफुल थिएटर

फिल्म की एडवांस बुकिंग से मेकर्स काफी खुश नजर आ रहे हैं। डायरेक्टर अनिल शर्मा ने इस पर खुशी जताते हुए एक ट्वीट भी किया है। इसमें उन्होंने लिखा कि अभी मैंने देखा जयपुर का राजमंदिर पूरे सप्ताह के लिए येलो हो गया है। फिल्म पर भगवान की मेहरबानी है जबरदस्त तरीके से बुकिंग हो रही है। बता दें कि पीवीआर और मल्टीप्लेक्स में भी अब इस फिल्म की टिकट की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है, जो इसके आंकड़े को और भी बढ़ा देगी।

इन फिल्मों से होगी टक्कर

सनी देओल, अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा और मनीष वाधवा की इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। हालांकि, इसका सामना दो बड़ी फिल्मों से होने वाला है। इनमें से एक फिल्म रजनीकांत की ‘जेलर’ है तो, वहीं दूसरी फिल्म अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की ‘ओह माय गॉड 2’ है। जेलर 10 अगस्त को रिलीज होने वाली है और ओएमजी 2, 11 अगस्त को गदर के साथ ही रिलीज होगी। ऐसे में किस फिल्म का जादू दर्शकों के सिर पर चढ़ता है यह देखने वाली बात होगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews