Gandhi Godse: आपस में टकराएंगे गांधी और गोडसे के विचार, रिलीज हुआ Rajkumar Santoshi की फिल्म का ट्रेलर

Gandhi Godse

Gandhi Godse Trailer Out: बॉलीवुड के फेमस निर्देशक राजकुमार संतोषी (Rajkumar Santoshi) पिछले कुछ समय से बड़े पर्दे से दूर हैं और उनकी कोई भी फिल्म सामने नहीं आई है। लगभग 9 सालों के लंबे ब्रेक के बाद अब वो जल्द ही फिल्म गांधी गोडसे: एक युद्ध से बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी के लिए बिल्कुल तैयार हैं। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है।

ये एक ऐसी फिल्म है जिसमें महात्मा गांधी और गोडसे विचारों को खुलकर दिखाया जाने वाला है। फिल्म का जो ट्रेलर सामने आया है उसमें यह बताया गया है कि गोडसे ने गांधी को मारने की बात क्यों ठान ली थी। यह फिल्म 26 जनवरी को रिलीज होने वाली है जिसमें गांधी और गोडसे की विचारधारा आपस में टकराती नजर आएगी। फिल्म की कहानी को राजकुमार संतोषी और असगर वजाहत ने तैयार किया है। राजकुमार संतोषी इसके डायरेक्टर है और मनीला संतोषी ने इसे प्रोड्यूस किया है।

टकराएंगे Gandhi Godse के विचार

महात्मा गांधी पर अब तक जितनी भी फिल्में बनाई गई है उसमें हमेशा गांधी की कहानी को ही दिखाया जाता है। लेकिन इस बार फिल्म में गांधी और गोडसे दोनों के विचारों की लड़ाई को दिखाया जाने वाला है। फिल्म में दोनों के एक-दूसरे के सामने आने के साथ ही गांधी पर हुए हमले और गोडसे को जेल भेज कर दी जाने वाली सजा और फिर वहीं उनसे मुलाकात का किस्सा भी दर्शाया गया है। फिल्म में महात्मा गांधी के रोल में गुजराती फिल्म एक्टर दीपक अंतानी नजर आएंगे और गोडसे की भूमिका चिन्मय मंडलेकर ने निभाई है।

9 साल बाद संतोषी की वापसी

राजकुमार कुमार संतोषी फिल्म निर्माता, निर्देशक होने के साथ ही पटकथा लेखक भी हैं। उनकी गिनती फिल्म उद्योग के सफलतम निर्माताओं में होती है। उन्होंने 1990 में सनी देओल की फिल्म घायल से अपना डायरेक्शन डेब्यू किया था। इसके बाद 1993 में आई दामिनी एक बड़ी कमर्शियल सक्सेस साबित हुई। इसके बाद अंदाज अपना अपना, बरसात, द लेजेंड भगत सिंह, खाकी जैसी शानदार फिल्में वो दर्शकों के लिए लेकर आए। अपने काम के लिए उन्हें 3 नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स और 6 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स दिए जा चुके है। उन्होंने आखरी बार साल 2013 के फिल्म फटा पोस्टर निकला हीरो डायरेक्ट की थी। इसके बाद साल 2023 में वो गांधी गोडसे, बैड बॉय और अंदाज अपना अपना 2 लेकर आने वाले हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews