तीसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं Genelia Deshmukh! वायरल तस्वीरों पर हुई सवालों की बारिश

Genelia Deshmukh pregnancy

Genelia Deshmukh Pregnancy: रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल हैं, जिन्हें फैंस बहुत पसंद करते हैं। यह खूबसूरत जोड़ी हमेशा ही अपनी बॉन्डिंग से दर्शकों का दिल जीत लेती है। जब भी यह साथ नजर आते हैं फैंस इन पर जमकर प्यार लुटाते हैं। एक बार फिर यह दोनों एक इवेंट में साथ नजर आए जहां इन्होंने पैपराजी को जमकर पोज दिए। लेकिन इस बार एक्ट्रेस की तस्वीरों ने लोगों को हैरान कर दिया है।

रितेश और जेनेलिया एक इवेंट में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। जहां एक्टर ने ब्लू पेंट और व्हाइट शर्ट पहनी हुई थी। वहीं एक्ट्रेस को पर्पल कलर की शॉर्ट फ्रॉक पहने हुए देखा गया। ड्रेस के साथ उन्होंने हाई हील्स और बालियां पहनी हुई थी और खुले बाल उनकी खूबसूरती को बढ़ा रहे थे।

दिखा जेनेलिया का बेबी बंब

इस इवेंट से कपल की तस्वीर और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। यहां दोनों को एक दूजे का हाथ थामे हुए देखा जा रहा है। इस दौरान एक्ट्रेस को अपने बंब पर हाथ रखते हुए पोज देते हुए देखा गया। जिसके बाद फैंस ने उनकी प्रेगनेंसी के कयास लगना शुरू कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर सवालों का सिलसिला शुरू हो चुका है और लोग उनसे पूछ रहे हैं कि क्या वह अपना तीसरा बच्चा करने वाली हैं।

Genelia Deshmukh pregnancy

पहले से हैं दो बच्चे

बता दें कि रितेश और जेनेलिया फरवरी 2012 में शादी के बंधन में बंधे थे और 2 साल बाद उनका पहला बेटा रियान हुआ था। जिसके बाद 2016 में राहुल का जन्म हुआ। अब हर जगह यह खबर है कि कपल के जीवन में नन्हे मेहमान के एंट्री होने वाली है। हालांकि, अब तक इस बारे में कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है।

कमाल है केमिस्ट्री

रितेश और जेनेलिया बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल है और इन दोनों की बॉन्डिंग हमेशा ही कमाल की होती है। सोशल मीडिया पर अक्सर इन्हें एक दूजे के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए देखा जाता है जिसमें उनकी केमिस्ट्री शानदार नजर आती है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews