KBC 15 के मंच पर पहुंची घूमर की टीम, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

KBC 15 के मंच पर पहुंची घूमर की टीम, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Ghoomar’s Team On KBC 15 : ‘कौन बनेगा करोड़पति’ भारत का प्रमुख रियलिटी शो है, जिसमें प्रतिभागी अपने ज्ञान और सामान्य ज्ञान के आधार पर लाखों या करोड़ों रुपए जीतने का मौका प्राप्त करते हैं। यह शो गरीबी से ऊभरने और सपनों को पूरा करने का एक बड़ा मंच प्रदान करता है। जिसे बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन होस्ट करते हैं। यह शो न केवल मनोरंजन का स्रोत होता है बल्कि यह प्रतिभागियों को उनकी मेहनत और ज्ञान के आधार पर विभिन्न प्रश्नों का सही उत्तर देने का मौका देता है और उन्हें बड़े पैमाने पर प्राप्त राशि जीतने का अवसर प्रदान करता है। यह शो भारतीय टेलीविजन की एक प्रमुख और पसंदीदा प्रोग्रामों में से एक है। इसी कड़ी में KBC 15 के मंच पर ‘घूमर’ की टीम पहुंची। इस दौरान एपिसोड में अभिषेक बच्चन अपने पिता की मिमक्री करते नजर आएं। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

देखें वीडियो

वायरल वीडियो में अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन एक दूसरे की फिल्मों के सीन की मिमिक्री करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान मजाक में अभिषेक ने सदी के महानायक के फिल्म ‘हम’ के कॉकरोच वाले डायलॉग को चुना और उसकी मिमिक्री की। अभिषेक ने अपने पिता की स्टाइल में एक ऐसा डायलॉग प्रस्तुत किया है, जिससे वहां मौजूद दर्शकों को मजा आ गया। अमिताभ भी इस सीन के बाद अपनी खुशी और हंसी पर कंट्रोल नहीं कर पाएं जो कि अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में अभिषेक के बाद अमिताभ बच्चन भी अपनी फिल्म का एक डॉयलोग बोलते नजर आ रहे हैं। जिसके बाद उनके बेटे कह रहे हैं कि बाप-बाप होता है। बता दें कि यह एपिसोड 18 अगस्त को ही सोनी लीव पर टेलिकास्ट की जा चुकी है। बाप-बेटे की जोड़ी ने नेशनल प्लेटफॉर्म पर एक बार फिर धमाल मचा दिया है।

अमिताभ बच्चन ने दी शुभकामनाएं

इस दौरान महानयाक ने फिल्म की टीम को ढ़ेरों बधाईंयां और शुभकामनाएं दी। साथ ही, सैयामी खेर की काफी तारीफ भी की। बता दें कि ‘घूमर’ फिल्म का निर्देशन आर बाल्की ने किया है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, सैयामी खेर, शबाना आजमी और अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में दिखाई दे रहें है।

घर बैठें पाएं KBC में आने का मौका

KBC के 15वें सीजन में सभी प्रतिभागी मंच पर पहुंच रहे हैं और वे अपने ज्ञान और सामान्य ज्ञान के आधार पर लाखों रुपए जीतने का मौका प्राप्त कर रहे हैं। इसके अलावा, दर्शक घरों से भी इस मंच के माध्यम से भाग लेकर लाखों रुपए जीत सकते हैं। इसके लिए उन्हें सोनी लिव एप्प के माध्यम से अमिताभ बच्चन के प्रश्नों का जवाब देना होता है और सबसे तेज़ उत्तर देने वाले प्रतिभागी को सीजन के आख़िरी चरण में सेट पर बुलाया जाता है और उन्हें जीती हुई रकम भेंट की जाती है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews