बुर्ज खलीफा पर दिखी ‘एनिमल’ की झलक, रणबीर कपूर की खुशी का नहीं रहा ठिकाना

Animal park

Animal: बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर पिछले कुछ दिनों से अपनी आने वाली फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में तैयार की गई इस फिल्म में एक्टर के अलग-अलग शेड्स दिखाई देने वाले हैं। अनिल कपूर को फिल्म में उनके पिता की भूमिका में देखा जाएगा। इसके अलावा रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल भी मुख्य किरदार निभाते दिखाई देंगे। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। इसे सिनेमाघर में रिलीज होने में ज्यादा समय नहीं बचा है। हाल ही में रिलीज से पहले इस फिल्म की झलक 60 सेकंड के लिए दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर दिखाई गई।

बुर्ज खलीफा पर एनिमल

रणबीर कपूर और संदीप रेड्डी वांगा ने पहली बार किसी प्रोजेक्ट पर साथ काम किया है। अब तक इस फिल्म के जो भी टीजर और ट्रेलर सामने आए हैं, वह बहुत ही धमाकेदार रहे हैं। अब इसी शानदार टीजर को फिल्म की रिलीज से पहले पूरी दुनिया को दिखाने की मेकर्स ने एक शानदार कोशिश की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई सारी तस्वीरें सामने आई है, जिसमें बुर्ज खलीफा पर फिल्म का टीजर दिखाया जा रहा है। इस शानदार पल के दौरान रणबीर कपूर, बॉबी देओल और भूषण कुमार एक साथ दिखाई दे रहे हैं।

Animal

रणबीर ने बनाया वीडियो

जब फिल्म के शानदार टीजर को गगनचुंबी इमारत पर दिखाया जा रहा था तब रणबीर भी इसे अपने मोबाइल के कैमरा में रिकॉर्ड करते हुए दिखाई दिए। उनके साथ बॉबी को ग्रे ट्राउजर और सफेद कलर की टीशर्ट में देखा गया। जिसमें वो हैंडसम हंक लग रहे थे। रणबीर ने ब्लैक पेंट के साथ ब्लैक स्वेटशर्ट पहना हुआ था और उनके चेहरे पर इस शानदार पल की खुशी साफ तौर पर दिखाई दे रही थी।

नजर आएंगे ये कलाकार

फिल्म ‘एनिमल’ का धमाकेदार टीजर सितंबर में रिलीज किया गया था और जब से ही फैंस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रणबीर कपूर के रफ एंड टफ लुक को देखने के लिए दर्शक बेताब हैं और यह पहली बार होगा जब वह रश्मिका के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। अनिल कपूर भी इस फिल्म का हिस्सा हैं और यह एक गैंगस्टर फैमिली पर आधारित कहानी है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews