OTT पर फैमिली मैन बनकर मनोज वाजपेयी ने दर्शकों का खूब दिल जीता है। अब वह एक नए अवतार में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। कुछ दिनों पहले फिल्म गवर्नर से उनका लुक सामने आया था, जो दर्शकों को बहुत पसंद आया।
मनोज को गवर्नर नाम की फिल्म करते हुए देखा जाने वाला है। जिसमें वो देश की राजनीति से जुड़े इस अहम किरदार को निभाते दिखाई देंगे। बीते दिनों फिल्म के पोस्टर रिलीज किए गए थे और अब फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है। चलिए जान लेते हैं इसमें क्या है।
गवर्नर का दमदार टीजर रिलीज
मनोज को द साइलेंट सेवियर गवर्नर में देखा जाने वाला है। दर्शकों के बीच उनके किरदार को लेकर काफी उत्साह बना हुआ है। टीजर ने इस उत्साह को बढ़ाने का काम कर दिया है। कुछ अनकही ऐतिहासिक घटनाओं से प्रेरित कहानी है। वीडियो में एक्टर का लुक दमदार नजर आ रहा है। वीडियो देखकर यह भी समझ आ रहा है कि गवर्नर अपने देश को बचाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा देता है। फिल्म में एक्टर को राष्ट्रीय बैंक ऑफ इंडिया का गवर्नर बनाया गया है।
कैसी है कहानी
इस फिल्म की कहानी सच्ची घटनाओं पर आधारित है। 1990 में हुए भारत के सबसे बड़े आर्थिक संकट की कहानी को ये दर्शकों के सामने रखेगी। यह वह समय था जब देश दिवालिया होने से कगार पर पहुंच गया था। उस वक्त केवल कुछ ही हफ्तों का विदेशी मुद्रा भंडार बचा था। इस आर्थिक संकट से निपटने के लिए भारत को अपना सोना गिरवी रखना पड़ा था। इस समय आरबीआई गवर्नर श्री वेंकटारमनन ने कुछ ऐसे फैसले लिए जिससे देश गिरने से बच गया। उनकी मेहनत और फैसले के चलते भारत आर्थिक संकट से उबर सका। यही कहानी फिल्म में दिखाई जाएगी।
कब आएगी फिल्म
आपने अब तक की फिल्मी करियर में मनोज को पहली बार इस तरह का किरदार निभाते देखा जाएगा। वह अब तक हीरो से लेकर विलेन सब कुछ बन चुके हैं लेकिन इस बार का किरदार काफी दिलचस्प है। फिल्म का निर्देशन चिन्मय मांडलेकर ने किया है और विपुल अमृतलाल शाह ने इसे प्रोड्यूस किया है। सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले बनाई जा रही इस फिल्म की कहानी सुवेंदु भट्टाचार्जी, रवि असरानी, विपुल अमृतलाल शाह और सौरभ भारत ने लिखी है। फिल्म के गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं और संगीत अमित त्रिवेदी का है। यह 12 जून 2026 को सिनेमाघर में रिलीज होगी।
View this post on Instagram






