‘डंकी’ के मेकर्स का धांसू प्लान, ‘सालार’ से निपटने के लिए बदली फिल्म की रिलीज डेट

Dunki teaser

Dunki Release Date: जवान और पठान की शानदार सफलता के बाद अब शाहरुख खान को अपनी आने वाली फिल्म ‘डंकी’ को लेकर चर्चा में देखा जा रहा है। इस फिल्म के साथ वो एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाएंगे और लगातार इसे लेकर कोई ना कोई अपडेट सामने आ रही है। रिलीज को लेकर इस फिल्म के बारे में अब तक कई सारी खबरें सामने आ चुकी है और सबसे खास वजह यह है कि इसका सामना साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म ‘सालार’ से होने वाला है। अब दर्शकों के बीच इस बात की काफी चर्चा थी कि दोनों फिल्मों में से कौन किसे तगड़ी टक्कर देगी। इसी बीच फिल्म ‘डंकी’ का एक नया पोस्टर सामने आया है जिसमें नई रिलीज डेट का खुलासा किया गया है।

इस दिन रिलीज होगी डंकी

शाहरुख खान की आने वाली फिल्म ‘डंकी’ की रिलीज डेट को लेकर जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक अब यह ‘सालार’ के साथ 22 दिसंबर को रिलीज न होकर उसके एक दिन पहले यानी 21 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। अब तक दोनों फिल्मों के साथ में रिलीज होने की खबरें चल रही थी, लेकिन जब नया पोस्टर रिलीज हुआ तो नई डेट ने सभी का ध्यान खींच लिया।

फिल्म से जो नया पोस्टर सामने आया है वह काफी शानदार दिखाई दे रहा है। इसमें किंग खान पीले रंग के कुर्ते में नजर आ रहे हैं और उन्होंने अपने हाथों में काफी सारा सामान पड़ा हुआ है। ये राजकुमार हिरानी और शाहरुख खान की एक साथ की गई पहली फिल्म है और इस शानदार जोड़ी के प्रोजेक्ट को पर्दे पर देखने के लिए दर्शक काफी बेताब हैं।

मेकर्स की नई चाल

22 दिसंबर से रिलीज डेट को एक दिन पहले 21 दिसंबर खिसकाकर मेकर्स ने एक तरह से तगड़ी चाल चली है। दोनों फिल्में एक ही दिन रिलीज होती तो ऑडियंस में बंटवारा हो सकता था। लेकिन अब ‘डंकी’ 21 दिसंबर को ही रिलीज हो जाएगी तो इसे पहले दिन अच्छे खासे दर्शक मिल सकते हैं और कहानी देखने के बाद दर्शकों का रुझान इस फिल्म की ओर ज्यादा हो सकता है। अब रिलीज डेट का खेला गया यह पैंतरा कितना कारगर साबित होता है ये तो फिल्म के आने के बाद ही पता चलेगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews