पठान की सक्सेस से खुश Shahrukh Khan ने रखा Ask SRK सेशन, फैंस के सवालों के दिए मजेदार जवाब

Shahrukh Khan

Ask SRK: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) इस समय अपनी फिल्म पठान (Pathaan) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 3 दिन के अंदर कई सारे रिकॉर्ड बना चुकी है और कुछ रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है। इस फिल्म में एक्टर का एक्शन अवतार नजर आ रहा है और उनके साथ दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और जॉन अब्राहम (John Abraham) भी मुख्य भूमिका में हैं। अपने फैंस की दुआओं और सपोर्ट का धन्यवाद अदा करने के लिए किंग खान ने एक बार फिर ट्विटर पर #AskSRK सेशन रखा जहां उन्होंने फैंस के मजेदार सवालों के जवाब दिए।

Ask SRK में क्या बोले Shahrukh Khan

पठान के बॉक्स ऑफिस पर चल रहे रिकॉर्ड को देखते हुए एक फैन ने शाहरुख खान से सवाल किया कि रिकॉर्ड बनता देख आपको कैसा लग रहा है। इसका जवाब देते हुए शाहरुख ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि गांव वापस लौट जाऊं, कलेक्शन के नंबर बहुत शानदार है। जब एक फैन ने उनसे मूवी कलेक्शन को लेकर सवाल किया तो शाहरुख खान का कहना था कि नंबर तो फोन के होते हैं हम बस खुशियां गिनते हैं।

इस दौरान जब शाहरुख की लाइफ के बेस्ट दिनों के बारे में चर्चा निकली तो एक्टर ने बताया कि जब आपके बच्चे की तारीफ हो रही होती है, वह देखकर एक पिता को जितनी खुशी होती है, उतना ही खुश मैं भी हूं। फिल्म में शाहरुख और सलमान की जोड़ी भी दर्शकों को बहुत पसंद आई है और इसी के चलते एक फैन ने उनसे पूछ लिया कि ट्रेन वाले सीन में आप सलमान सर के साथ छैया छैया वाला डांस भी कर देते। इसके जवाब में शाहरुख ने कहा कि जितना कर सके हम लोगों ने कर दिया, अब क्या बच्चे की जान लोगे।

पब्लिक के रिस्पांस से खुश दिखे शाहरूख खान

एक्टर की फिल्म पठान को जनता जितना प्यार दे रही है उसे देख कर वह बहुत खुश हैं। इस बारे में ट्विटर पर उन्होंने लिखा कि नाचो, गाओ और हंसो क्या पता कल यह दिन हो ना हो, लेकिन सब कुछ थोड़ा प्यार से करो एक दूसरे का ध्यान रखो। पठान का सेलिब्रेशन करते वक्त भी आसपास के लोगों का ध्यान रखना है ताकि किसी को भी किसी तरह की चोट ना लगे। उनकी अपने फैंस के लिए इस केयरिंग को देखकर एक बार फिर लाखों दिल फिदा हो गए।

अबराम को कैसी लगी पापा की मूवी

शाहरुख खान के बेटे अबराम ने भी अपने पिता की इस फिल्म को देखा है और उन्हें यह फिल्म बहुत पसंद आई है। इस बारे में बात करते हुए एक्टर ने कहा कि मैं नहीं जानता कि कैसे, लेकिन फिल्म देखने के बाद अबराम ने कहा कि सब कुछ कर्म होता है पापा और इस बात पर मैं भी भरोसा करता हूं। इस सेशन के समय फैंस ने शाहरुख से कई मजेदार सवाल पूछे और वह हर किसी के सवाल का जवाब देते दिखाई दिए।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews