Parineeti Raghav Relationship: जल्द सात फेरे लेंगे परिणीति और राघव! हार्डी संधू ने कंफर्म किया रिश्ता

Parineeti Raghav Relationship

Parineeti Raghav Relationship Confirm: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा पिछले कुछ दिनों से लगातार अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। आम आदमी पार्टी के नेता और सांसद राघव चड्ढा के साथ एक्ट्रेस का नाम जोड़ा जा रहा है और यह कहा जा रहा है कि यह दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। अब तक दोनों ने अपना रिश्ता कंफर्म नहीं किया है लेकिन अब इंडस्ट्री के एक व्यक्ति ने उनके रिलेशनशिप पर मुहर लगा दी है।

राघव और परिणीति के बीच चल क्या रहा है यह जानने के लिए सभी उत्सुक नजर आ रहे हैं और इनके रिलेशनशिप से जुड़ी हर बात को जान लेना चाहते हैं। पिछले दिनों दोनों को एयरपोर्ट पर भी देखा गया था। जहां मीडिया से बचने के लिए परिणीति फटाफट जाकर राघव की कार में बैठ गई थी।

कंफर्म हुआ Parineeti Raghav Relationship

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के साथ कोड नेम तिरंगा में काम कर चुके एक्टर हार्डी संधू ने एक्ट्रेस और सांसद राघव चड्ढा के रिश्ते पर मुहर लगा दी है। मीडिया से बात करते हुए हार्डी ने बताया कि जब उन्हें दोनों के रिलेशनशिप के बारे में पता चला तो उन्होंने एक्ट्रेस को फोन किया और ढेर सारी बधाई दी।

हार्डी संधू यह कहते नजर आए कि वह परिणीति चोपड़ा के इस फैसले से बहुत खुश है और उन्हें और राघव को साथ में देखने के लिए एक्साइटेड हैं। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि जब हमने कोड नेम तिरंगा में साथ में काम किया था तब हमारी शादी को लेकर बातचीत हुई थी। तब परी ने कहा था कि वह तभी शादी करेंगी जब उन्हें लगेगा कि उन्हें सही इंसान मिल गया है। अब वो वाकई में रिलेशनशिप में है और शादी करने जा रही है उसके लिए मैं बहुत खुश हूं।

आप नेता ने दी थी बधाई

हार्डी संधू से पहले आम आदमी पार्टी के नेता संजीव अरोड़ा भी परिणीति और राघव के रिलेशनशिप पर मुहर लगा चुके हैं। दोनों की तस्वीर का कोलाज शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था कि मैं राघव और परिणीति दोनों को बहुत बधाई देना चाहता हूं और आशा करता हूं कि साथ प्यार, आनंद और कंपेनियनशिप से भरा रहे। उनकी पोस्ट के सामने आने के बाद इन दोनों के रिलेशनशिप की खबरों को हवा मिल गई थी।

साथ देखे गए थे राघव और परिणीति

बता दें कि राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को एक नहीं बल्कि 2 बार लंच और डिनर डेट पर एक दूसरे के साथ जाते हुए एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया था। दोनों को बार-बार साथ देखे जाने के बाद इनके रिलेशनशिप की चर्चाओं ने जोर पकड़ा। हर जगह ये बातें की जाने लगी कि दोनों रिलेशनशिप में हैं हालांकि, इस बारे में दोनों ने चुप्पी साधे रखी।

कपल ने दिया ऐसा रिएक्शन

इन खबरों के बीच जब परिणीति चोपड़ा को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था और उनसे सवाल किया गया था कि जो खबरें चल रही है उनमें कितनी सच्चाई है। इस बारे में रिएक्शन देते हुए परिणीति ने कुछ भी नहीं कहा लेकिन वह जिस तरह से मुस्कुरा रही थी और राघव का नाम सामने आने पर उनकी आंखों में जो चमक थी उसने कहीं ना कहीं दोनों के रिलेशन को कंफर्म करने का काम किया था।

वहीं जब राघव चड्ढा से परिणीति चोपड़ा के साथ चल रही रिलेशनशिप की खबरों पर सवाल किया गया तो उनका कहना था कि आप मुझसे राजनीति से संबंधित सवाल कर सकते हैं। परिणीति से संबंधित सवाल ना पूछे।

वहीं गुरुवार को परिणीति चोपड़ा दिल्ली पहुंची थी जहां राघव उन्हें लेने के लिए एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। एक्ट्रेस ने नई दिल्ली विजिट की कई तस्वीरें शेयर की है जिसमें वह स्ट्रीट फूड का आनंद लेती हुई दिखाई दे रही हैं और उनके साथ उनके भाई भी नजर आ रहे हैं। इन सब के बावजूद भी दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कुछ भी नहीं कहा है अब यह इसे कब कंफर्म करते हैं यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews