Hera Pheri 3 की मेकिंग पर लटकी तलवार, अधिकारों को लेकर मेकर्स के बीच छिड़ी लड़ाई

हेरा फेरी 3 का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। पहले इसके कलाकारों को लेकर विवाद चल रहा था। वहीं अब मेकर्स के बीच अधिकारों को लेकर लड़ाई चल रही है।
Akshay Kumar

हेरा फेरी एक ऐसी फ्रेंचाइजी है जिस पर दर्शकों ने जमकर प्यार लुटाया है। इस फिल्म के जरिए अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की तिकड़ी ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। जब से इसकी तीसरी किस्त बनाए जाने का ऐलान हुआ है तब से कोई ना कोई परेशानी देखने को मिल रही है।

दर्शक इस बात से बहुत खुश थे कि उन्हें इस फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त का दीदार करने को मिलेगा। लेकिन परेश रावल के फिल्म से अलग होने की खबरों ने उन्हें परेशान कर दिया था। हालांकि कुछ समय बाद में पता लगा कि विवाद सुलझ गया है और एक्टर फिल्म में काम करने वाले हैं। तीनों कलाकार जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे ऐसी खबरें सामने आ रही थी। हालांकि ऐसा नहीं हुआ और अब एक और रुकावट खड़ी हो गई है।

मुसीबत में पड़ी हेरा फेरी 3

पहले फिल्म के कलाकारों को लेकर इसमें रुकावट आती हुई दिखाई दे रही थी और अब मेकर्स के अधिकारों की लड़ाई की वजह से इस पर तलवार लटकती नजर आ रही है। दरअसल निर्माता फिरोज नडियाद वाला और विजय कुमार के बीच आईपी के अधिकारों को लेकर लड़ाई चल रही है।

फिल्म के राइट्स पर लड़ाई

साल 2000 में बनाई गई फिल्म हेरा फेरी मलयालम मूवी रामोजी राव स्पीकिंग की हिंदी रिमेक थी। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक विजय कुमार का कहना है कि फिल्म के सारे फ्रेंचाइजी अधिकार उनके पास है। फिरोज को केवल एक फिल्म हेरा फेरी बनाने का अधिकार दिया गया था। उन्होंने यह आरोपी लगाया कि दूसरी किस्त फिर हेरा फेरी बिना उनकी अनुमति के बनाई गई थी लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। अब फिरोज तीसरी फिल्म बनाने जा रहे हैं ऐसे में उन्हें कानूनी कार्रवाई करनी पड़ी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रोड्यूसर को चिट्ठी लिखी थी लेकिन उसका कोई जवाब नहीं मिला जिसकी वजह से कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

क्या बन पाएगी हेरा फेरी 3

अब अगर विजय और फिरोज नडियादवाला के बीच फिल्म के अधिकारों का मामला सुलझ जाता है तो फिर हेरा फेरी 3 बन सकेगी। दर्शकों के बीच ये असमंजस बना हुआ है कि आखिरकार उन्हें अक्षय सुनील और परेश की टिप्पणी देखने को मिलेगी या फिर नहीं। फिल्म की शूटिंग कब शुरू हो पाएगी ये आने वाले समय में पता चलेगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews