Hera Pheri 3 Storyline: बंदूकों से शुरू होगा हेरा फेरी 3 का इंटरनेशनल सफर, नए गैंगस्टर की होगी एंट्री

Hera Pheri 3 Storyline

Hera Pheri 3 Storyline : हेरा फेरी बॉलीवुड की सबसे चर्चित फिल्म फ्रेंचाइजी में से एक है। अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल ने अपने राजू, श्याम और बाबू भैया के किरदार से दर्शकों को खूब गुदगुदाया है। हेरा फेरी और फिर हेरा फेरी के बाद अब दर्शकों को हेरा फेरी 3 का इंतजार है। फिल्म से जुड़ी कोई ना कोई अपडेट लगातार सामने आ रही है और अब स्टोरीलाइन और स्टार कास्ट से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है।

हेरा फेरी 3 की शूटिंग जल्द शुरू होने और 2024 में इसके पर्दे पर आने की बात कही जा रही है। वहीं अब जो खबर सामने आई है उसे सुनने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ने वाली है क्योंकि आने वाले सीक्वल का पिछली फिल्म से शानदार कनेक्शन सामने आया है।

यहां जानें Hera Pheri 3 Storyline

फिल्म फिर हेरा फेरी को बंदूकों वाले सीन पर खत्म किया गया था इस बारे में तो सभी जानते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हेरा फेरी 3 की शुरुआत वहीं से की जाने वाली है जहां पर पिछली फिल्म को खत्म किया गया था। इसी के साथ फिल्म में संजय दत्त के किरदार के बारे में भी जानकारी सामने आई है।

शुरू होगी इंटरनेशनल हेरा फेरी

जानकारी के मुताबिक बंदूकों का यह सीन लीप लेकर इंटरनेशनल सफर पर रवाना होगा और तीनों कैरेक्टर्स के साथ बंदूकों के आसपास पूरी फिल्म घूमती हुई दिखाई देने वाली है। एक बार फिर राजू, श्याम और बाबू भैया अपनी किस्मत आजमाते हुए नजर आएंगे।

हेरा फेरी 3 की कहानी

हेरा फेरी 3 की कहानी को दिवंगत लेखक नीरज वोरा ने तैयार किया था और इसके पहले आई दो फिल्मों में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इस बार कहानी में ट्विस्ट नजर आने वाला है और कुछ नए कैरेक्टर की फिल्म में एंट्री होगी जिसमें संजय दत्त एक गैंगस्टर का किरदार निभाते हुए नजर आने वाले हैं।

Sanjay Dutt का होगा रोल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संजय दत्त फिल्म में रवि किशन के भाई के किरदार में नजर आने वाले हैं। पिछली फिल्म में रवि किशन को गैंगस्टर के रूप में दिखाया गया था। जिन्हें फिल्म के तीनों मैन करैक्टर बेवकूफ बनाते हुए नजर आए थे।

2024 में होगी रिलीज

फिल्म से जुड़ी जो खबरें सामने आ रही है उसके मुताबिक 2024 में यह फिल्म रिलीज हो सकती है। फ्लोर पर जाने के बाद ना सिर्फ भारत बल्कि विदेशों में भी इसकी शूटिंग की जाने वाली है।

फरहाद सामजी के निर्देशन में फिल्म का डायरेक्शन किया जाने वाला है और इसकी प्री प्रोडक्शन स्टेज जल्द ही शुरू होगी। फिल्म की स्टार कास्ट को लेकर पिछले कुछ दिनों से लगातार बवाल देखा जा रहा था। लेकिन अब अक्षय कुमार अपने रोल में वापसी कर चुके हैं और फिर से यह तीनों कलाकार दर्शकों का मनोरंजन करते हुए दिखाई देंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews