ये है दुनिया की सबसे महंगी TV एक्ट्रेस, टॉम क्रूज़ से भी ज्यादा है कमाई

दुनिया भर के में ऐसे सितारे हैं जो दर्शकों के बीच एंटरटेनमेंट के लिए प्रसिद्ध हैं। किसी का कैरेक्टर तो किसी का फैशन सेंस चर्चा में रहता है। चलिए आज टीवी की सबसे महंगी एक्ट्रेस के बारे में जानते हैं।
Highest paid tv Actress

एंटरटेनमेंट के लिए हमारे पास फिल्में वेब सीरीज और टीवी सीरियल सबसे बड़ा माध्यम है। बात चाहे इंडियन सिनेमा और टेलीविजन की करें या फिर हॉलीवुड, तुर्किश या फिर किसी और एंटरटेनमेंट फील्ड की हर किसी की दर्शकों के बीच एक अलग पहचान है। किसी को बॉलीवुड के सितारे से प्यार है तो कोई हॉलीवुड के सितारे पर अपना सब कुछ लुटाने को तैयार है। इसी तरह का प्यार टेलीविजन पर काम करने वाले कलाकारों को भी मिलता है।

टेलीविजन के कलाकारों के साथ दर्शकों का एक गहरा कनेक्शन होता है क्योंकि उन्हें एक तरह के टीवी शो में रोजाना देखकर वह उनके कैरेक्टर के साथ जुड़ जाते हैं। आप ऐसे कई टेलीविजन के सितारों को जानते होंगे जिन्होंने अपने किरदार से दर्शकों के बीच खास जगह बनाई है। आज हम आपको इन्हीं में से एक एक्ट्रेस के बारे में बताते हैं जो दुनिया की सबसे महंगी सेलिब्रिटी है। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन कमाई के मामले में इस एक्ट्रेस ने ए लिस्ट स्टार्ट टॉम क्रूज़ को भी पछाड़ दिया है।

कौन है सबसे महंगी एक्ट्रेस (Highest paid tv Actress)

दुनिया की सबसे महंगी टेलीविजन एक्ट्रेस 61 साल की मारिस्का हार्गिटे हैं। फोर्ब्स के मुताबिक वह 2024 की सबसे महंगी एक्ट्रेस है और उन्होंने 1 साल में 2.48 लाख करोड रुपए यानी 25 मिलियन डॉलर कमाए हैं। वही दुनिया के सबसे महंगे सेलिब्रिटीज की लिस्ट में उनका नंबर 11वां है।

टॉम क्रूज़ को छोड़ा पीछे

टीवी की इस एक्ट्रेस ने कमाई के मामले में हॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारों को पीछे छोड़ दिया है। उनके पीछे टॉम क्रूज़ 18 मिलियन, जॉन सीना 23 मिलियन, मैट डेमन 23 मिलियन, स्कारलेट जोहानसन 21 मिलियन, जैसन स्टैथम 24 मिलियन जैसे नाम हैं।

कैसे बनी दर्शकों को फेवरेट

मारिस्का के करियर की बात करें तो उन्होंने अमेरिकी टीवी के सबसे लंबे ड्रामा लॉ एंड ऑर्डर स्पेशल विक्टिम यूनिट्स से दर्शकों के बीच खास पहचान हासिल की। इस ड्रामा में उनके किरदार ओलिविया को काफी पसंद किया गया। वो 26 साल इस शो का हिस्सा रही। एक्ट्रेस ने 1980 में अपना करियर शुरू किया था। टीवी के अलावा उन्होंने फिल्मों में भी काम किया। जो सफलता उन्हें छोटे पर्दे से मिली उसी ने उन्हें टीवी की सबसे महंगी एक्ट्रेस बना दिया।

कौन है सबसे महंगा कलाकार

वैसे दुनिया के महंगे सितारों की बात करें तो सबसे अमीर एक्टर ड्वेन जॉनसन हैं, जिनकी साल भर की इनकम 88 मिलियन डॉलर होने की बात कही जाती है। वहीं सबसे महंगी एक्ट्रेस निकोल किडमैन है जिनकी नेटवर्थ 31 मिलियन डॉलर है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews