VIDEO : कितनी भारी पड़ गई शाहरुख खान को अपने बेटे आर्यन को लेकर ये इच्छा

शाहरुख खान

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। फिल्म अभिनेता शाहरुख खान(Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) मुसीबत में है। रेव पार्टी में ड्रग मामले को लेकर फिलहाल में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की हिरासत में है। इन सबके बीच शाहरुख का एक पुराना वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है जो यह बताता है कि भूल कर भी व्यक्ति को कभी कोई ऐसी बात नहीं करनी चाहिए क्योंकि कभी-कभी कही हुई बातें सच हो जाती है।

यह भी पढ़े.. MP Weather : मौसम का मिजाज बदला, इन संभागों में बारिश के आसार, बिजली गिरने का अलर्ट

लगभग 25 सालों से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी तूती बुलाने वाले शाहरुख खान का जलवा न केवल भारत बल्कि विदेशों तक में फैला है। करोड़ों फैंस वाले शाहरुख अब तक 14 फिल्म फेयर अवार्ड जीत चुके हैं और पद्मश्री पुरस्कार भी पा चुके हैं। लेकिन अब उनके बेटे आर्यन खान के मादक पदार्थ (cruise drugs party ) मामले में नाम सामने आने से उनकी अच्छी खासी किरकिरी हो रही है। लेकिन क्या शाहरुख को पता था कि आर्यन आने वाले समय में ऐसे कामों में फंस जाएगा।

यह भी पढ़े..MP के अधिकारी-कर्मचारियों को लेकर जरुरी खबर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

आप जानकर हैरान हो जाएंगे लेकिन 24 साल पहले दिए गए एक इंटरव्यू में शाहरुख खान ने कुछ ऐसी ही बात कही थी। 1997 में सिम्मी ग्रेवाल के टॉक शो में अपनी पत्नी गौरी के साथ पहुंचे थे और आर्यन कुछ समय पहले ही पैदा हुए थे। इंटरव्यू में जब गौरी और शाहरुख से आर्यन के बारे में पूछा गया तो शाहरुख ने कहा कि वे अपने बेटे से ड्रग लेने और सेक्स करने के लिए कहेंगे। जब वह तीन-चार साल का हो जाएगा तो उसे कहेंगे कि वह लड़कियों के पीछे जा सकता है, ड्रग भी ले सकता है। बेहतर हो कि आर्यन वह सब कुछ जल्दी शुरू कर दे जो मैं नहीं कर पाया। उस समय इन बातों पर तीनों ने मजाक भी किया था। लेकिन 24 साल बाद यह वाक्य सच साबित हो गया।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews