OTT Trending: एक्शन और मर्डर मिस्ट्री देखने के हैं शौकीन, ये 8 फिल्में और वेब सीरीज करेगी भरपूर मनोरंजन

OTT Trending

OTT Trending: वीकेंड के आते ही अधिकतर लोग ओटीटी प्लेटफॉर्म स्ट्रीम करने लगते हैं। हफ्ते भर में उनके लिए यहां पर कई सारी फिल्में और वेब सीरीज इकट्ठी हो जाती है और वह अपनी पसंद के हिसाब से इन्हें देखते हैं। इस शनिवार और रविवार भी आप ओटीटी पर कुछ शानदार वेब सीरीज और शॉर्ट फिल्म देख सकते हैं, जो आपका भरपूर मनोरंजन करेगी। चलिए आपको इसी के बारे में जानकारी देते हैं।

चूना

नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते रिलीज हुई फिल्मों और वेब सीरीज में जिम्मी शेरगिल की चूना भी शामिल है। इसमें एक्टर को एक राजनेता का किरदार निभाते देखा जाने वाला है। इसमें आपको यह कहानी देखने को मिलेगी कि ऐसा जिंदगी में लोगों को कैसे चूना लगाया जाता है।

खुफिया

नेटफ्लिक्स पर तब्बू की फिल्म खुफिया भी रिलीज हुई है जिसमें एक्ट्रेस को रॉ एजेंट के किरदार में देखा जा रहा है। भारद्वाज की बनाई गई है फिल्म काफी शानदार है और इसमें एक गद्दार अफसर को ढूंढती हुई तब्बू को एक्शन करते हुए भी देखा जा सकता है।

बिरहा

जिओ सिनेमा पर इस समय शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल चल रहा है और ऐसी फिल्मों को रिलीज किया जा रहा है जो ऑडियंस तक कुछ मैसेज पहुंचने का काम कर रही है। बिरहा भी इन्हीं में से एक है जिसकी कहानी काफी शानदार है। इसके अलावा आपको घुसपैठ, मुन्ना का बचपन, मैं, मेहमूद और रैट इन द किचन जैसी फ़िल्में भी देख सकते हैं और सबसे खास बात यह है कि इनमें से कुछ को सच्ची घटना पर बनाया गया है जो आपका भरपूर मनोरंजन करने वाली है।

मुंबई डायरीज सीजन 2

मोहित रैना की शानदार वेब सीरीज मुंबई डायरीज का दूसरा सीजन रिलीज किया जा चुका है। पहले सीजन की स्टोरी लाइन को कुछ ऐसे मोड़ पर छोड़ा गया था जिसके बाद दर्शकों को दूसरे सीजन के आने का बेसब्री से इंतजार था। अब एक बार फिर अस्पताल के डॉक्टर के स्टाफ को अपनी निजी जिंदगी को साइड में रखकर शहर के लोगों की जिंदगी के बारे में सोचना होगा। इसमें कई तरह के उतार चढ़ाव देखने को मिलेंगे।

हलाहल

हल नाम की फिल्म भी इस हफ्ते रिलीज हुई है। इसमें एक घूसखोर पुलिस ऑफिसर है की कहानी दिखाई गई है, जिसका किरदार वरुण सोबती ने निभाया है। दरअसल ये एक डॉक्टर के कत्ल से जुड़ी हुई मर्डर मिस्ट्री है, जिसमें पूरा अपने बेटे के कातिल को ढूंढने के लिए सब कुछ दांव पर लगाने को तैयार है। इसकी इन्वेस्टिगेशन कर रहे पुलिस वाले का किस तरह से विक्टिम के पिता से इमोशनल अटैचमेंट हो जाता है यह इस फिल्म में दिखाया जाएगा।

घर वापसी

अगर आप फैमिली पैक एंटरटेनमेंट की तलाश कर रहे हैं तो डिज्नी+हॉटस्टार पर घर वापसी देख सकते हैं। यह शानदार परिवार की कहानी है जिसमें बड़े बेटे की नौकरी चल जाने के बाद वह किस तरह से अपने होमटाउन में रहता है और सारी चीजों में एडजस्ट करता है और बिजनेस खड़ा करता है यह सब कुछ बताया गया है।

दुरंगा

अगर आपको सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर कहानी देखना पसंद है तो आपको दुरंगा जरूर देखना चाहिए, जो एक मर्डर मिस्ट्री है। सबसे खास बात यह है कि आप इस फैमिली के साथ बैठकर भी एंजॉय कर सकते हैं। ऑर्डर होने के बाद किस तरह से सबूत को छुपाया जाता है और फिर इन्वेस्टिगेशन में नए-नए मोड़ आते हैं यह सब इस सीरीज में दिखाया जाएगा।

नोवेयर

अगर आपको हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स देखना पसंद है तो आपके लिए नेटफ्लिक्स पर फिल्म नो वेयर भी रिलीज की गई है। यह एक ऐसी महिला की कहानी है जो प्रेग्नेंट है और समुद्र के बीचों बीच फंस गई है। जो बीच समुद्र में बच्चों को बिना किसी डॉक्टर के जन्म देती है और 40 दिनों तक बिना खाए पिए सर्वाइव करती है। यह सब कुछ बहुत ही शानदार तरीके से फिल्माया गया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews