IIFA 2023: टाली गई अवॉर्ड फंक्शन की डेट, अब इस दिन धमाल मचाएंगे सितारे

IIFA 2023

IIFA 2023 Postponed: आइफा अवॉर्ड्स इंडियन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का सबसे बड़ा और अंतरराष्ट्रीय फिल्म अकादमी अवॉर्ड फंक्शन है। बड़े पैमाने पर आयोजित होने वाले इस सम्मान समारोह में देशभर के सितारे रेडकारपेटअप पर अपना जलवा बिखेरते नजर आते हैं। समारोह से जुड़ी हाल ही में जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक अब यह अवॉर्ड फंक्शन फरवरी में नहीं होने वाला है इसकी तारीखों को आगे बढ़ा दिया गया है।

आइफा अवॉर्ड 26 और 27 मई 2023 को आयोजित किए जाएंगे। यह फंक्शन अबू धाबी (Abu Dhabi) के यस द्वीप (Yas Island) पर आयोजित करने का फैसला लिया गया है। सिनेमा प्रेमियों को बेसब्री से इस अवॉर्ड फंक्शन का इंतजार रहता है लेकिन नई अपडेट के मुताबिक दर्शकों को कुछ दिनों तक और इंतजार करना होगा।

ये सितारे होस्ट करेंगे IIFA

अबू धाबी में आयोजित किए जाने वाले अवॉर्ड फंक्शन को बॉलीवुड और टेलीविजन इंडस्ट्री के कई सितारे होस्ट करते हुए नजर आने वाले हैं। अभिषेक बच्चन, फरहान अख्तर और मनीष पॉल इस समारोह को होस्ट करेंगे। इनके साथ हर फंक्शन में चार चांद लगाने वाली फराह खान और पॉपुलर फिल्म मेकर करण जौहर भी अपना जलवा बिखेरने वाले हैं।

इनका होगा परफॉर्मेंस

इस अवॉर्ड फंक्शन में सलमान खान, रणवीर सिंह, वरुण धवन कृति सेनन, जैकलीन फर्नांडीज, नोरा फतेही और रकुल प्रीत सिंह जैसे कलाकारों की शानदार परफॉर्मेंस देखने को मिलने वाली है। इनके अलावा बादशाह, अमित त्रिवेदी, सुनिधि चौहान और Nucleya भी परफॉर्म करने वाले हैं। हमेशा ही दर्शकों को सितारों की धमाकेदार परफॉर्मेंस का इंतजार रहता है। इसके satu इंडस्ट्री के तमाम कलाकार इस समारोह में शिरकत करने वाले हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews