Ileana D Cruz Pics: पहली बार बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई एक्ट्रेस, क्यूट स्माइल पर आया फैंस का दिल

Ileana D Cruz Pics

Ileana D Cruz Pics Viral: बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज पिछले कुछ महीनों से अपनी प्रेगनेंसी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। सोशल मीडिया के जरिए वह लगातार कोई ना कोई अपडेट देती रहती हैं। हालांकि अब तक उन्हें अपनी फोटो शेयर करते हुए नहीं देखा गया था लेकिन वह पहली बार बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आई हैं और उन्होंने खुद ही सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की है। अप्रैल में उन्होंने प्रेगनेंसी की जानकारी फैंस को दी थी और अब मई में वह तस्वीरें शेयर करती दिखाई दी है जिसके बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।

यहां देखें Ileana D Cruz Pics

इलियाना ने शुक्रवार की रात अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से तीन तस्वीरें शेयर की है जिसमें वह ब्लैक कलर के आउटफिट में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। उन्होंने अलग अलग अंदाज में पोज देते हुए तस्वीरें क्लिक करवाई है और थाई हाई स्लिट स्लीवलैस ब्लैक गाउन में वह खूबसूरत लग रही हैं।

खुश नजर आई एक्ट्रेस

एक्ट्रेस बेबी बंप दिखाते हुए काफी खुश नजर आ रही हैं और उनकी तस्वीरों को देखकर इस बात का अंदाजा साफ तौर पर लगाया जा सकता है कि वह अपनी मदरहुड जर्नी इंजॉय करने के लिए कितनी ज्यादा बेकरार हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा बंप अलर्ट। जैसे ही उन्होंने फोटो पोस्ट की फैंस इस पर जमकर प्यार बरसाते दिखाई देने लगे।

नहीं बताया पिता का नाम

एक्ट्रेस ने अपने मां बनने की जानकारी तो सभी को दे दी है लेकिन फिलहाल अपने होने वाले बच्चे के पिता का नाम किसी को नहीं बताया है। फैंस ये जानने के लिए काफी उत्सुक हैं कि आखिरकार वह किसके बच्चे की मां बनने वाली हैं। बता देंगे उन्होंने अब तक शादी नहीं की है ऐसे में जब उन्होंने प्रेगनेंसी का ऐलान किया था तो सभी लोग हैरान हो गए थे और सवालों का दौर लगातार जारी है।

इलियाना के अफेयर

एक्ट्रेस अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर भी काफी सुर्खियों में रही हैं, उनका नाम ऑस्ट्रेलियन फोटोग्राफर एंड्रयू से जुड़ा था और यह कहा जा रहा था कि दोनों ने गुपचुप शादी कर ली है, हालांकि बाद में इनके ब्रेकअप की खबरें सामने आई थी। इसके बाद एक्ट्रेस का नाम कटरीना कैफ के भाई सेबेस्टियन लॉरेंट माइकल के साथ भी जुड़ा था। हालांकि, इस बारे में कोई ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

एक्ट्रेस का करियर

इलियाना ने साल 2006 में साउथ इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरुआत की थी और इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। वो बॉलीवुड और साउथ दोनों ही इंडस्ट्री में एक्टिव है और फिलहाल उनके फिल्मी प्रोजेक्ट की बात की जाए तो वह अनफेयर एंड लवली में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ रणदीप हुड्डा नजर आएंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews