इलियाना डीक्रूज ने बताया कौन है उनके बच्चे का पिता, शेयर की तस्वीर

इलियाना डीक्रूज ने बताया कौन है उनके बच्चे का पिता, शेयर की तस्वीर

Ileana D’Cruz: बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डीक्रूज जल्द ही मां बनने वाली हैं। इन दिनों वो विदेश में हैं और अपना प्रेगनेंसी फेज एंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने अब तक शादी नहीं की है और अप्रैल में अपनी प्रेग्नेंसी का अनाउंसमेंट कर उन्होंने सभी को चौंका दिया था। तब ही से सभी ये जानना चाहते थे कि उनके बच्चे का पिता कौन है। अब एक्ट्रेस ने खुद इस बारे में खुलासा कर दिया है।

इलियाना डीक्रूज ने बताया कौन है बच्चे का पिता

इलियाना की प्रेग्नेंसी के बाद से ही सब उनके बच्चे के पिता के बारे में जानने के लिए उत्सुक थे और अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर इस बारे में जानकारी दी है। तस्वीर में उन्हें अपने बॉयफ्रेंड के साथ डेट नाइट एंजॉय करते हुए देखा जा सकता है। कैप्शन में उन्होंने लिखा डेट नाइट, लेकिन फिलहाल अपने बॉयफ्रेंड का नाम उन्होंने नहीं बताया है।

Ileana D'Cruz

दोनों की कोज़ी तस्वीर में एक्ट्रेस को रेड कलर के आउटफिट में देखा जा सकता है और उनके बॉयफ्रेंड ने ब्लैक कलर का शर्ट पहना हुआ है। इसके पहले भी एक्ट्रेस ने कुछ तस्वीरें शेयर की थी जिनमें उनके बॉयफ्रेंड का चेहरा नहीं दिख रहा था। लेकिन अब फोटो सामने आने के बाद फैंस काफी खुश हैं।

एक्ट्रेस ने कर ली है शादी

कुछ समय पहले इलियाना ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इन तस्वीरों में उनके हाथ में रिंग दिखाई दे रही थी। जिसके बाद ये कयास लगाए जा रहे थे कि उन्होंने सगाई कर ली है। हालांकि, अब तक इस बारे में ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है।

एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें रणबीर कपूर के साथ बर्फी में देखा गया था। ये उनकी डेब्यू फिल्म थी, इसके बाद आखिरी बाद उन्हें अनफेयर एंड लवली में देखा गया था।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews