Netflix पर छाई ये 7 एपिसोड की इंडियन क्राइम-थ्रिलर सीरीज, रिलीज होते ही बनी नंबर 1

इमरान हाशमी और शरद केलकर स्टारर क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज 'तस्करी' (Taskaree) नेटफ्लिक्स पर टॉप पर ट्रेंड कर रही है। 7 एपिसोड की इस सीरीज को नीरज पांडे ने डायरेक्ट किया है और इसे IMDb पर 7.5 की रेटिंग मिली है।
Netflix पर छाई ये 7 एपिसोड की इंडियन क्राइम-थ्रिलर सीरीज, रिलीज होते ही बनी नंबर 1

OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हाल ही में रिलीज हुई एक क्राइम-थ्रिलर सीरीज ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इमरान हाशमी और शरद केलकर अभिनीत वेब सीरीज ‘तस्करी’ (Taskaree) रिलीज होते ही प्लेटफॉर्म पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है। 7 एपिसोड वाली इस सीरीज की कहानी और दमदार एक्टिंग की काफी चर्चा हो रही है।

14 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई इस सीरीज को IMDb पर 7.5 की अच्छी रेटिंग मिली है। सीरीज की कहानी दर्शकों को अंत तक बांधे रखने का वादा करती है, जिसमें ड्रामा, एक्शन और माइंड गेम्स का जबरदस्त तड़का है। इसका निर्देशन नीरज पांडे ने किया है, जो इसके सह-लेखक भी हैं।

स्मगलिंग और धोखे की दुनिया

सीरीज की कहानी एक एयरपोर्ट पर होने वाले सामान्य कस्टम चेक से शुरू होती है, लेकिन जल्द ही यह भ्रष्टाचार, धोखे और हाई-टेक स्मगलिंग के एक वैश्विक नेटवर्क का खुलासा करती है। कहानी के केंद्र में एक ईमानदार और तेज-तर्रार ऑफिसर प्रकाश (अनुराग सिन्हा) है, जिसे सरकार मुंबई एयरपोर्ट पर बढ़ते स्मगलिंग सिंडिकेट को खत्म करने की जिम्मेदारी सौंपती है।

प्रकाश अपनी एक खास टीम बनाता है, जिसका नेतृत्व अर्जुन मीना (इमरान हाशमी), मिताली (अमृता खानविलकर) और रविंदर गुर्जर (नंदिश संधू) करते हैं। उनका सामना ‘चौधरी’ (शरद केलकर) के विशाल स्मगलिंग सिंडिकेट से होता है, जिसके तार यूरोप, पश्चिम एशिया और दक्षिण पूर्व एशिया तक फैले हुए हैं।

दमदार किरदारों में नजर आए सितारे

इस सीरीज में कलाकारों ने बेहतरीन काम किया है। इमरान हाशमी एक बार फिर अपने दमदार अंदाज में लौटे हैं, वहीं शरद केलकर ने एक शातिर विलेन की भूमिका बखूबी निभाई है। चौधरी अपने सिंडिकेट को चलाने के लिए सिस्टम में घुसपैठ करता है, लेकिन अर्जुन उसकी कमजोरियों का पता लगाकर उसी के खिलाफ जाल बिछाता है।

कहानी में मोड़ तब आता है जब अर्जुन एक एयर होस्टेस प्रिया (ज़ोया अफरोज) को चौधरी के गैंग में मुखबिर बनाकर भेजता है। इसके बाद शुरू होता है धोखे और बहकावे का एक दिलचस्प खेल, जो कहानी को और भी रोमांचक बना देता है। सीरीज में नंदिश संधू, अनुराग सिन्हा और अमृता खानविलकर ने भी अपने किरदारों के साथ न्याय किया है। कुल मिलाकर, यह सीरीज वीकेंड पर एक बेहतरीन क्राइम-थ्रिलर का अनुभव देती है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews